होम / सीएम मनोहर लाल मोहाली अस्पताल में प्रकाश सिंह बादल से मिले, जाना कुशलक्षेम

सीएम मनोहर लाल मोहाली अस्पताल में प्रकाश सिंह बादल से मिले, जाना कुशलक्षेम

• LAST UPDATED : June 13, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मोहाली के एक निजी अस्पताल में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने पहुंचे। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पिछले 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रकाश सिंह बादल ने जताया आभार

प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका आभार मानते हुए कहा कि उन्हें बेहद अच्छा लगा कि मनोहर लाल उनका हाल जानने पहुंचे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि जैसे ही आज उन्हें सूचना प्राप्त हुई तो वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रकाश सिंह बादल से काफी देर तक बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली।

11 जून से हैं अस्पताल में दाखिल

गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल 11 जून को देर शाम से स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना कर रहे थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021: बॉक्सिंग में हरियाणा की छोरियां छोरों से आगे

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox