होम / आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस, जानिए इस साल की थीम

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस, जानिए इस साल की थीम

• LAST UPDATED : June 14, 2022

इंडिया न्यूज, World Blood Donor Day 2022: हर साल 14 जून को रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस साल रक्तदान दिवस की मेजबान मेक्सिको सिटी में आयोजित किया जाएगा। रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आज विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। रक्तदान की वजह से हर साल लोगों की जान बचाने में मद्द मिलती है। ये उन पीड़ित रोगियों की मदद करता है जिनका जीवन किसी गंभीर बीमारी के चलते खतरे में है, ऐसे में सही समय पर रक्त मिलने से लोगों का जीवल बचाया जा सकता है।

World Blood Donor Day 2022

विश्व रक्तदान दिवस का महत्व

ये दिन मनाने के पिछे का उद्देश्य नियमित रक्तदान को बढ़ावा देना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपातकालीन जरूरतों के समय सभी व्यक्तियों को सुरक्षित रक्त की सस्ती और समय पर आपूर्ति हो। ये दिन रक्तदान करने वाले लोगों को धन्यवाद करने का एक अवसर भी है।

विश्व रक्तदान दिवस का इतिहास

World Blood Donor Day 2022

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा यह दिन 14 जून को कार्ल लैंडस्टीनर के जन्म दिन वाले दिन विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। यह दिन उनकी जयंती के रूप में घोषित किया गया था। उस दिन के बाद यह दिन हर साल कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। इस दिन की शुरूआत रक्तदाताओं को पहचानने व उनको प्रोतसाहित करने के लिए रक्तदान दिवस की शुरूआत की गई थी।

जानिए विश्व रक्तदान दिवस 2022 की थीम

World Blood Donor Day 2022

विश्व रक्तदान दिवस हर साल अलग अलग थीम के साथ मनाया जाता है। हर साल विश्व रक्तदान दिवस पर अलग-अलग थीम रखी जाती है। इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी थीम साल इसकी थीम ‘रक्तदान को एकजुटता का कार्य’ बनाने का फैसला किया है। इस साल के रक्त दाता दिवस के नारे और विषय के रूप में प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं’।

यह भी पढ़ें: World Brain Tumor Day 2022: दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox