होम / जानिए शेयर मार्कीट का आज का कारोबार

जानिए शेयर मार्कीट का आज का कारोबार

• LAST UPDATED : June 15, 2022

इंडिया न्यूज, Indian Share Market News: भारतीय शेयर मार्कीट के सप्ताह के तीसरे दिन सुबह 11.24 बजे तक सेंसेक्स 40 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,652 पर और निफ्टी 6.90 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,725 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 में बढ़त और 15 में गिरावट चल रही है।

सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, रिलायंस और भारतीय एयरटेल के शेयर में गिरावट जारी है। वहीं LIC का शेयर की बात की जाए तो आज 4.65% की बढ़ौत्तरी के साथ 705.65 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि सेंसेक्स सुबह 43.16 अंकों की गिरावट के साथ 52,650 और निफ्टी 2 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,729 पर खुला था।

कल की मार्कीट

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को दूसरे कारोबारी दिन में हल्की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि आज सेंसेक्स 153 अंक लुढ़का और 52,693 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 42.30 अंक गिरा और 15,732.10 पर बंद हुआ। बैंक और फाइनेंशियल सर्विस स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 15 में गिरावट और 15 में बढ़त रही। ज्ञात रहे कि सुबह सेंसेक्स 350 अंक नीचे 52,495 पर और निफ्टी 100 पॉइंट गिरकर 15,674 पर खुले थे।

यह भी पढ़ें : देश में आज फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 8882 नए केस

यह भी पढ़ें : आज तीसरे दिन फिर ईडी राहुल गांधी से करेगी पूछताछ

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox