होम / हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम आज

हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम आज

• LAST UPDATED : June 17, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। इस बारे में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। बता दें आज दोपहर 3 बजे 10वीं का परिणाम जारी होगा।

3 लाख 25 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

प्रेसवार्ता के दौरान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने के लिए 3.25 लाख विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं इस कक्षा की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की गई थी। अब अपना परीक्षा परिणाम सभी विद्यार्थी bseh.org.in की विभागीय वेबसाइट पर चेक कर सकते हो।

रिजल्ट के लिए अपनाएं ये स्टेप्स

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.आईएन पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर करें। इसके बाद, एचबीएसई 10वीं परिणाम-2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद एचबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

यह भी पढ़ें : हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को एक माह की पैरोल

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox