होम / शेयर मार्कीट सप्ताह का अंतिम दिन, सेंसेक्स इतने अंक लुढ़का

शेयर मार्कीट सप्ताह का अंतिम दिन, सेंसेक्स इतने अंक लुढ़का

• LAST UPDATED : June 17, 2022

इंडिया न्यूज, Indian Share Market Update : शेयर मार्कीट का आज अंतिम दिन था, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट में रहे। सेंसेक्स 135 अंकों की गिरावट के साथ 51,360 पर और निफ्टी 67.10 पॉइंट लुढ़ककर 15,293 पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 9 में बढ़त और 21 में गिरावट है। आज सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट विप्रो, डॉ रेड्डी, सनफार्मा, एशियनपेंट्स, टाइटन और पावरग्रिड के शेयर में रही।

Indian Share Market Today 17 June 2022

 

सुबह की मार्कीट

सुबह आज सेंसेक्स 313 अंकों की गिरावट के साथ 51,182 पर और निफ्टी 87 अंकों की गिरावट के साथ 15,272 पर खुला था। आज सेंसेक्स ने 51,652.83 का उच्च स्तर और 50,921.22 का निचला स्तर बनाया।

एलआईसी में फिर गिरावट

LIC के शेयरों को देखें तो आज इनके शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 651 तक आ गया। ज्ञात रहे कि कल यानि गुरुवार को यह 669 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि शुक्रवार को यह 2.24% गिरा और 654.35 पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप …

BSE का मिडकैप 145 अंकों की गिरावट के साथ 21,295 पर और स्मॉलकैप 213.08 की गिरावट के साथ 24,133 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : अग्निपथ योजना: हरियाणा में कई जिलों में रास्ते जाम, पथराव

यह भी पढ़ें : हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को एक माह की पैरोल

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox