होम / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : शुरुआत कब और कैसे हुई?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : शुरुआत कब और कैसे हुई?

• LAST UPDATED : June 20, 2022

इंडिया न्यूज, International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि प्रतिदिन के किए गए योगाभ्यास से शरीर को हष्ठ-पुष्ठ बनाया जा सकता है। योग का शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए बड़ा योगदान होता है। योग आध्यात्मिक अभ्यास है जो आत्मविश्वास, शांति और साहस को बढ़ाता है। योग के माध्यम से तन और मन दोनों को काफी अच्छा किया जा सकता है। योग से हम कई बीमारियों को भी मात दे सकते हैं। इसीलिए हमेशा से नियमित योगाभ्यास के बारे में कहा जाता है। योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है? इस दिन की शुरूआत को लेकर कई तथ्य आपको नहीं पता होंगे। चलिए आज आपको योग दिवस के बारे में बताते हैं: –

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार योग का पहला प्रसार…

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक देखा जाए तो योग का पहला प्रसार भगवान शिव ने अपने 7 शिष्यों के बीच किया था। इन सातों ऋषियों को ग्रीष्म संक्रांति के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा पर योग की दीक्षा दी गई, इस सभी को शिव के अवतरण के तौर पर माना जाता था।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा

योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय तौर पर मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में विश्व स्तर पर योग दिवस मनाने का आह्वान किया। योग के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महज तीन महीने के अंदर स्वीकार कर लिया।

175 देशों ने किया था योग का समर्थन

बता दें कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून की तारीख योग दिवस के लिए तय कर दी। 193 देशों में से 175 देशों ने बिना किसी मतदान के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

योग दिवस 21 जून 2015…

विश्व स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत 21 जून, 2015 से हुई थी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को भारत में संचालित हुआ, जिसमें 35 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ राजपथ पर योग किया था। आपकों यह भी बता दें कि 21 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता हैं। इसी दिन को ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। इस दिन बताया गया है कि धरती पर सूरज की किरणें ज्यादा देर तक रहती हैं। इस घटना के कारण 21 जून को ही योग दिवस मनाया जाने लगा है।

यह भी पढ़ें: भारत बंद : हरियाणा में प्रशासन अलर्ट

यह भी पढ़ें: हरियाणा नगर निकाय चुनाव: सभी दलों की नजरें अब 22 जून पर

यह भी पढ़ें: भारत में एक सप्ताह से कोरोना के केस 12 हजार से पार

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox