होम / कर्नाटक: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022: योग पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ बन गया : मोदी

कर्नाटक: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022: योग पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ बन गया : मोदी

• LAST UPDATED : June 21, 2022

इंडिया न्यूज, Karnataka News: विश्वभर में आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत में भी प्रधानमंत्री पीएम मोदी आज कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में योग दिवस पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 15 हजार लोगों के साथ योग किया। मोदी ने योग की शुरुआत त्रिकोणासन, ताड़ासन और भद्रासन जैसे आसनों से की। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि योग अब वैश्विक पर्व बन गया है। उन्होंने कहा कि साथियों दुनिया के लोगों के लिए योग सिर्फ ‘पार्ट ऑफ लाइफ’ नहीं है बल्कि अब ‘वे ऑफ लाइफ’ बन रहा है। पीएम ने कहा कि हम चाहे कितने भी तनाव में क्यों न हों कुछ मिनट का योग हमारी पॉजिटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ा देता है। हमें योग को पाना भी है, पनपाना और जीना भी है।’

International Yoga Day 2022

योग से शांति का आगमन 

मोदी ने कहा कि आज योग की विश्वभर में चर्चा हो रही है। यह मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। यह एक वैश्विक पर्व बन चुका है। इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।’ उन्होंने कहा कि मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महाऋर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है कि योग हमारे लिए शांति लाता है।

 

International Yoga Day 2022

उत्तर प्रदेश: 75 हजार जगहों पर योग किया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में 75 हजार जगहों पर योग अभ्यास किया गया। बता दें कि सहारनपुर, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, जौनपुर, झांसी, गाजियाबाद सहित ग्रामीण इलाकों से भी योग की खास तस्वीरें आई हैं, जिन्हें आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।

जवानों ने बर्फ के बीच किया सूर्य नमस्कार

International Yoga Day 2022

जहां मैदानी इलाकों में योग दिवस की धूम रही वहीं बर्फानी इलाकों में भी योग को उत्साह के साथ किया जा रहा है। योग दिवस शुरू होते ही लद्दाख से लेकर छत्तीसगढ़ और असम के गुवाहाटी से लेकर सिक्किम तक आईटीबीपी के जवानों ने योग किया। जवानों ने सूर्य नमस्कार कर योग दिवस मनाया।

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox