होम / भारतीय शेयर मार्कीट आज इतने अंक बढ़ी

भारतीय शेयर मार्कीट आज इतने अंक बढ़ी

• LAST UPDATED : June 21, 2022

इंडिया न्यूज, Stock Market Update: भारतीय शेयर मार्कीट का आज दूसरा दिन था जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 934 अंकों की बढ़त के साथ 52,532 पर और निफ्टी 288 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,638 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में अपोलो अस्पताल और नेस्ले इंडिया को छोड़कर सभी 48 स्टॉक्स में बढ़त रही। सबसे ज्यादा बढ़त वाले स्टॉक्स हिंडाल्को, टाइटन, टाटा मोटर्स और कोल इंडिया रहे। इनमें 4-6% की बढ़त रही।

सेंसेक्स का सिर्फ 1 शेयर गिरावट में

पूरे बोर्ड में खरीदारी का समर्थन था। बेंचमार्क सेंसेक्स का हिस्सा रहे 30 शेयरों में से केवल एक ही नकारात्मक में बंद हुआ। नेस्ले इंडिया 0.26 फीसदी गिरकर 16920.05 रुपये पर आ गई। 30 में से 11 शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। रेड्डीज लैबोरेट्रीज, विप्रो, इंफोसिस, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल सेंसेक्स के प्रमुख लाभार्थियों में से थे।

सुबह इतने पर खुली थी मार्कीट

मालूम रहे कि सुबह 9.15 पर सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़ौत्तरी के साथ 51,897 पर और निफ्टी 105 अंकों की बढ़त के साथ 15,455 पर खुला था। सेंसेक्स ने 52,799 का हाई और 51,808 का लो लेवल बनाया।

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स

आज निफ्टी के सभी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है। इसमें 1% से ज्यादा की बढ़त वाले में IT, आटो, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स हैं। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में हल्की बढ़त है।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022: योग पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ बन गया : मोदी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox