होम / हरियाणा नगर निकाय चुनाव: भाजपा रही आगे, 21 सीटों पर कब्जा

हरियाणा नगर निकाय चुनाव: भाजपा रही आगे, 21 सीटों पर कब्जा

• LAST UPDATED : June 22, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News, Haryana Local Body Election Result 2022: हरियाणा में सुबह से जारी 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के चुनाव की मतगणना खत्म हो चुकी है और आयोग द्वारा सभी नतीजे जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और दोपहर 2 बजे के आसपास खत्म हुई। इन चुनावों में भाजपा का 21 सीटों, आजाद का 20 सीटों, जेजेपी का 3, इनेलो का 1 और आप का 1 सीट पर कब्जा रहा। वहीं कांग्रेस कहीं पर भी अपना खाता खोल नहीं पाई।

जीत का जश्न मनाते समर्थक।

जानिये ये रहा परिणाम: –

1. नारायणगढ़ – रिंकी वालिया (आजाद)
2. रतिया – प्रीति खन्ना (आजाद)
3. भूना – अर्पणा पसरिचा (आजाद)
4. फतेहाबाद – राजेंद्र सिंह खींची (बीजेपी)
5. बरवाला – रमेश बैटरी वाला (आजाद)
6. चरखी दादरी – बक्शी राम सैनी (बीजेपी)
7. हांसी – प्रवीण ऐलावादी (आजाद)

हांसी में प्रवीण ऐलावादी जीत के बाद समर्थकों के साथ।

8. सफीदों – अनिता रानी (आजाद)
9. उचाना – विकास (आजाद)
10. झज्जर – जिले सिंह (बीजेपी)

झज्जर में समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते भाजपा प्रत्याशी जिले सिंह।

11. इस्माइलाबाद- निशा गर्ग (आप)

इस्माइलाबाद से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार निशा विजयी।

12. शाहाबाद – गुलशन कुमार (जेजेपी)
13. पिहोवा – आशीष शर्मा (बीजेपी)
14. लाडवा – साक्षी खुराना (बीजेपी)
15. घरौंडा – हैप्पी लक्की गुप्ता (बीजेपी)
16. तरावड़ी – वीरेंद्र कुमार उर्फ बिल्ला (आजाद)
17. निसिंग – रोमी सिंगला (आजाद)
18. असंध – सतीश कटारिया (आजाद)
19. चीका – रेखा रानी (जेजेपी)
20. राजौंद – बबीता (बीजेपी)
21. कैथल – सुरभि गर्ग (बीजेपी)
22. महेंद्रगढ़ – रमेश सैनी (बीजेपी)

महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4398 वोटों से विजयी

23. नांगल चौधरी – प्रिया सैनी (बीजेपी)
24. नारनौल – कमलेश (आजाद)
25. फिरोजपुर – झिरका मनीष कुमार जैन (बीजेपी)
26. पुन्हाना – बलराज (बीजेपी)
27. नूंह – संजय कुमार (जेजेपी)
28. कालका – कृष्ण लाल लांबा (बीजेपी)
29. समालखा – अशोक कुमार (बीजेपी)
30. पलवल – यशपाल (बीजेपी)
31. होडल – शीशपाल (आजाद)
32. महम – भारती (आजाद)
33. बावल – वीरेंद्र सिंह (आजाद)
34. गन्नौर – अरुण (आजाद)
35. कुंडली – शिमला (बीजेपी)
36. गोहाना – रजनी विरमानी (बीजेपी)
37. ऐलनाबाद – राम सिंह सोलंकी (आजाद)
38. रानियां – मनोज सचदेवा (आजाद)
39. डबवाली मंडी – टेकचंद छाबड़ा (इनेलो)

साढौरा नगर पालिका के चेयरमैन पर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा ने प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित निशा अग्रवाल को 122 वोट से पराजित कर दिया।

40. साढौरा – शालिनी शर्मा (बीजेपी)
41. टोहाना – नरेश कुमार (आजाद)
42. नरवाना – मुकेश रानी (आजाद)
43. जींद – अनुराधा सैनी (बीजेपी)
44. सोहना – अंजू (बीजेपी)
45. बहादुरगढ़ – सरोज राठी (बीजेपी)
46. भिवानी-प्रीति प्रताप (आजाद)

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox