होम / हरियाणा में भीषण गर्मी, 29 जून को बारिश के आसार

हरियाणा में भीषण गर्मी, 29 जून को बारिश के आसार

• LAST UPDATED : June 25, 2022

इंडिया न्यूज, Weather Update (Haryana ): हरियाणा में पिछले कुछ दिनों के बाद तापमान में फिर से इजाफा होने लगा है। तापमान की बात करे तो फिलहाल रात के समय में तापमान सामान्य 2 डिग्री तक नीचे है, वहीं दिन के तापमान में 1.8 डिग्री तक इजाफा हुआ है। बढ़ती हुई गर्मी के लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। आज शनिवार को 10 बजे ही कई जिलों में भीषण गर्मी का सामना कर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अभी 28 जून तक मौसम में कोई बदलाव नही आएगा। इसी दौरान तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं इसी दौरान पश्चिमी हवाए चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से बरसात होने की गतिविधिया शुरू होने की संभावन है।

जानिए राज्य में आज की तापमान की स्थिति

जिला न्यूनतम अधिकतम
करनाल 21.5 डिग्री 36.4 डिग्री
भिवानी 27.6 डिग्री 38.9 डिग्री
सिरसा 26.6 डिग्री 37.1 डिग्री
रोहतक 23.6 डिग्री 38.7 डिग्री
सोनीपत 26.7 डिग्री 38.0 डिग्री
जींद 22.9 डिग्री 36.1 डिग्री
नूंह 26.3 डिग्री 37.9 डिग्री
फरिदाबाद 26.2 डिग्री 39.9 डिग्री
महेंद्रगढ़ 24.5 डिग्री 40.6 डिग्री
गुरुग्राम 23.8 डिग्री 38.1 डिग्री
हिसार 22.5 डिग्री 37.8 डिग्री
अंबाला 22.2 डिग्री 37.3 डिग्री

 

ये भी पढ़ें: अंबाला में पिछले 24 घंटे में मिले 7 नए कोरोना मामले

ये भी पढ़ें: राजस्थान के बीकानेर जिले में 10वीं के टाॅपर्स में शामिल हुआ ऑटो ड्राइवर का नेत्रहीन बच्चा, IAS बनने का है सपना

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox