होम / भारत में किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट बैन

भारत में किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट बैन

• LAST UPDATED : June 27, 2022

हरियाणा न्यूज, Haryana News (Kisan Morcha Tractor To Twitter Account Banned): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के एसवाईएल गीत के बाद अब किसान आंदोलन के वक्त बने ट्विटर अकाउंट पर भी एक्शन हो गया है। भारतीय कानूनों के तहत किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट को भी बैन कर दिया गया है। उक्त दोनों अकाउंट केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बने थे। जिसके जरिए आंदोलन की अगुआई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा की बात डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाती थी।

किसान एकता मोर्चा के इतने लाख हैं फॉलोवर

बता दें कि किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट पर लगभग 5 लाख फॉलोवर थे। इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर टु ट्विटर की बात करें तो इसके 55 हजार फॉलोअर थे। इन दोनों अकाउंट के जरिए किसानों को केंद्र के विरोध को लेकर जागरूक किया जाता रहा है। वहीं यह भी जानकादी दे दें कि यह अकाउंट विदेशों में चलते रहेंगे।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

जालंधर से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री परगट सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के लिए केंद्र ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि ट्विटर अकाउंट केंद्र के कहने पर ही बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बोलने की आजादी के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें : जानिए आज सोना-चांदी की इतनी कीमतें

यह भी पढ़ें : हरियाणा के मौसम में 29-30 जून को दिखेगा मॉनसून

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox