होम / जानिये शेयर मार्कीट ने आज इतने अंक कारोबार किया

जानिये शेयर मार्कीट ने आज इतने अंक कारोबार किया

• LAST UPDATED : June 27, 2022

इंडिया न्यूज, Stock Market Update: सप्ताह का आज पहला कारोबारी दिन था जिसमें सेंसक्स 433 अंक बढ़कर 53,161 पर और निफ्टी 132 अंकों की तेजी लेकर 15,832 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त आई स्टॉक्स में रही। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, सनफार्मा और इंडसइंड बैंक में 1-2% की बढ़ौत्तरी रही। आज सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 27 में बढ़त और 3 में गिरावट रही।

सुबह की मार्कीट पर एक नजर

मालूम रहे कि आज सुबह सेंसेक्स 740 अंकों की तेजी के साथ 53,468 पर और निफ्टी 227 अंकों की बढ़त के साथ 15,926 पर खुला था। वहीं रुपया की बात करें तो शुक्रवार को 78.34 प्रति डॉलर बंद के मुकाबले 11 पैसे ऊपर 78.23 प्रति डॉलर पर खुला था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त

बीएसई का स्मॉलकैप 188 अंकों की बढ़त के साथ 21,991.81 पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप 384 की बढ़त के साथ 24,905 पर बंद हुआ।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त

NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही। सबसे ज्यादा बढ़त IT इंडेक्स में रही। इसके बाद मेटल, बैंक, आटो, मेटल, फाइनेंशियल सर्विस, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर फार्मा और पीएसयू बैंक में मामूली बढ़त रही।

यह भी पढ़ें : जानिए आज सोना-चांदी की इतनी कीमतें

यह भी पढ़ें : हरियाणा के मौसम में 29-30 जून को दिखेगा मॉनसून

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox