होम / हरियाणा में छाए बादल, तापमान में आई गिरावट

हरियाणा में छाए बादल, तापमान में आई गिरावट

• LAST UPDATED : June 29, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Weather Update: हरियाणा में जैसा कि मौसम विभाग ने संकेत दिए हुए हैं कि 29-30 जून से प्रदेश में मॉनसून के आसार हैं, वहीं सुबह से प्रदेशभर में बादल छा गए हैं, जिससे मानसून विभाग की भविष्यवाणी सत्य साबित होती नजर आ रही है।

वहीं अगर हरियाणा के जिला अंबाला की बात करें तो यहां भी सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं जिस कारण मौसम काफी ठंडा और सुहावना हो गया है। ज्ञात रहे कि मौसम विभाग ने रविवार 3 जुलाई तक लगातार बरसात होने की संभावना जताई है।

उधर हरियाणा के अन्य जिलों हरियाणा के जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, गुरुग्राम, चरखी दादरी, जींद, झज्जर, नूंह, पंचकूला, पलवल और पानीपत आदि जिलों में भी मौसम के यही हालात हैं।

बरसात से तेज होगा धान रोपाई का कार्य

मौसम विभाग की बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए अब किसानों से चेहरे खिले उठे हैं। इन दिनों धान रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। अगर कई दिनों तक अच्छी बारिश होती है तो किसानों को खेत तैयार करने के लिए सिंचाई करने में ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : भारत में आज 14506 कोरोना के केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox