इंडिया न्यूज, Bollywood News (Mumbai): बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘इश्क विश्क’ फेम एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी आज 29 जून को अपना 41वां जन्मदिन बना रही हैं। इन दिनों वह एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं। शेनाज ने अपनी इस बीमारी का खुलासा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ किया है कि वह प्रोसोपैग्नोसिया से ग्रसित हो गई हैं। शेनाज की ये बीमारी इतनी गंभीर हैं कि इस बीमारी के चलते वो किसी का चेहरा नहीं पहचान पा रही हैं।
इश्क विश्क फेम एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में रहती हैं। अब वो एक ट्रैवल ब्लॉगर बन चुकी है और सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने बताया है कि वह गंभीर बीमारी का शिकार है। उन्होंने बताया कि मैं प्रोसोपैग्नोसिया से ग्रसित हूं। इस बीमारी में चेहरे पहचानना मुश्किल होता है। शेनाज ने बताया कि लोगों का चेहरा नहीं पहचान पाती लेकिन आवाज से उन्हें पहचानती हैं।
शेनाज ट्रेजरी ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट लिखी हैं उन्होंने फैंस के अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए लिखा, ”मुझे प्रोसोपैग्नोसिया 2 के बारे में पता चला है। अब मुझे समझ आया है कि मैं सारे चेहरों को एक साथ क्यों नहीं रख पाती हूं। ये एक डिसऑर्डर है। इसे फेस ब्लाइंडनेस भी कहते हैं। जिसका मतलब है कि आप लोगों के चेहरे पहचान नहीं पाते हैं। उन्होंने आगे बताया है कि उन्हें इसकी वजह से हमेशा शर्म महसूस होती थी क्योंकि वह चेहरे नहीं पहचान पाती हैं लेकिन आवाज पहचान लेती हैं।
यह भी पढ़ें : फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज़ डेट आई सामने, कैटरीना पहली बार ऐसी लुक में आई नज़र, देखिये
बीमारी के लक्षण की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि आप अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का चेहरा नहीं पहचान पाते। खासतौर पर जब आपने उनसे मिलने की ना सोची हो। उन्होंने कहा कि मुझे 1 मिनट का समय लगता है उन्हें याद करने में। शेनाज ने बीमारी के बारे में कई सारी बातें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताई है।
शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह उमर, आगे से राइट, रेडियो, लव का दी एंड और डेली बैली जैसी फिल्मों में दिख चुकी है।
यह भी पढ़ें : JugJugg Jeeyo Box Office Collection: फिल्म भूल भुलैया 2 के कलेक्शंस में भारी गिरावट, चौथे दिन इतनी रह गयी कमाई