होम / शेयर मार्कीट का तीसरा दिन, सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का

शेयर मार्कीट का तीसरा दिन, सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का

• LAST UPDATED : June 29, 2022

इंडिया न्यूज, Stock Market Update: भारतीय शेयर मार्कीट का आज सप्ताह का तीसरा दिन है। हफ्ते के इस दिन कारोबार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स आज 150 अंक गिरा और 53,026 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 51 अंक लुढ़ककर 15,799 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक के शेयर्स में रही। आज के टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक, एचयूएल, विप्रो, एचसीएल टेक, टाइटन, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से आज 10 में तेजी और 20 में गिरावट देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट

वहीं बीएसई का मिडकैप 155 अंक की गिरावट के साथ 21,875 पर बंद हुआ। इसके अतिरिक्त स्मॉलकैप 43 अंकों की गिरावट के साथ 24,921 पर बंद हुआ।

निफ्टी के इन इंडेक्स में गिरावट

वहीं NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। बैंक में 1.11%, PSU बैंक में 0.92% और प्राइवेट बैंक में 1.12% की गिरावट देखने को मिली। वहीं FMCG और IT में 1 प्रतिशत तक की गिरावट रही। आटो, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा और रियल्टी के शेयर फ्लैट रहे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान: उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल अंतिम संस्कार, पत्नी बोली-हत्यारों को दी जाए फांसी

यह भी पढ़ें : भारत में आज 14506 कोरोना के केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox