होम / यूक्रेनी के माइकोलाइव में एक बिल्डिंग पर हमला, 2 की मौत, रूस ने 144 यूक्रेनी सैनिकों को किया रिहा

यूक्रेनी के माइकोलाइव में एक बिल्डिंग पर हमला, 2 की मौत, रूस ने 144 यूक्रेनी सैनिकों को किया रिहा

• LAST UPDATED : June 30, 2022

इंडिया न्यूज, Russia And Ukraine War Updates: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को चार माह से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन इस जंग का अब तक काई हल नही निकल पाया है। दोनों देशों के बीच रही जंग के बीच यूक्रेन को बहुत बड़े स्तर पर नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं चल रही इस जंग के बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर माइकोलाइव में एक बिल्डिंग पर हमला कर दिया है। जिसमें 2 यूक्रेनी नागरिकों की मौत और 3 लोग घायल हो गए। यहां के गवर्नर विटाली किम ने कहा कि अभी यह पता नही चल पाया है हमला बम से किया गया या मिसाइल से किया गया।

इसी बीच यू्क्रेन के खुफिया विभाग ने कहा कि मॉस्को ने 144 यूक्रेनी सैनिकों को रिहा कर दिया है और इसके बदले में यूक्रेन ने भी रूस के कुछ सैनिकों को रिहा कर दिया है। पिछले माह युक्रेन के करीब 2,500 सैनिकों ने रूसी सेना के आगे सरेंडर कर दिया था।

18 लोगों की हुई थी मौत

वहीं आपको बता दें कि, सोमवार को रूसी सेना ने युक्रेन के एक शॉपिंग मॉल पर मिसाइल से हमला कर दिया था। हमले के दौरान मॉल में करीब 1,000 से अधिक लोग मौजूद थे। जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, रूस ने हमले से इनकार कर दिया और उल्टा इसे यूक्रेन की साजिश बताया।

Attack on a Building in Mykolaiv

वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के दौरान जेलेंस्की ने पुतिन की तुलना आंतकवादी से करी। जेलेंस्की ने कहा कि, रूस के कत्ल-ए-आम को रोकने के लिए अब अन्य देशों को भी एक्शन लेना होगा। जेलेंस्की ने यूएन से एक टीम भेजकर शॉपिंग मॉल पर हुए हमले की जांच करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ने दिया इस्तीफा, फडणवीस कुछ दिनों में CM पद के लिए ले सकते हैं शपथ

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox