होम / हरियाणा में मॉनसून की दस्तक, बरसात से मौसम हुआ सुहावना

हरियाणा में मॉनसून की दस्तक, बरसात से मौसम हुआ सुहावना

• LAST UPDATED : June 30, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा में जैसा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि प्रदेश की दहलीज तक मॉनसून पहुंच चुका है। वहीं विभाग की भविष्यवाणी सत्य साबित हुई है। जी हां, जैसे ही लोग सुबह उठे तो उन्हें मौसम काफी सुहावना मिला और राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हुई। इस बारिश ने जहां काफी दिनों से चल रही गर्मी को धो दिया है, वहीं लोग बारिश का खूब आनंद ले रहे हैं। वहीं उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों और किसानों के लिए ये बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में स्कूलों का समय बदला, अब खुलेंगे 8 से 2.30 बजे तक

कई जिलों में भरा जगह-जगह पानी

इस बरसात से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं, कई जिलों में जगह-जगह पानी भर गया है। ज्ञात रहे कि कल रात से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून से मेघा बरसे। मौसम विभाग का कहना है कि 3 जुलाई तक बारिश रहेगी।

मॉनसून न आने के कारण गत दिनों इतना रहा तापमान

हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन का कहना कि प्रदेश में 22 जून के बाद से लगातार पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम खुश्क और गर्म रहा है, जिससे दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें : भारत में 130 दिन बाद कोरोना का जंप, 18819 नए केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox