होम / हरियाणा के सीएम का दावा: CM भगवंत मान ने पंजाब के लिए मांगा अलग हाई कोर्ट, प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब CM से मांगा स्पष्टीकरण

हरियाणा के सीएम का दावा: CM भगवंत मान ने पंजाब के लिए मांगा अलग हाई कोर्ट, प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब CM से मांगा स्पष्टीकरण

• LAST UPDATED : July 3, 2022

इंडिया न्यूज, Chandigarh News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के लिए अलग हाई कोर्ट स्थापित करवाने के लिए गृह मंत्री अमित साह को पात्र लिखा था। इसमें उन्होंने यह भी कहा कि CM भगवंत मान ने पंजाब के लिए भी न्यू चंडीगढ़ में अलग हाईकोर्ट की मांग की है। यह मुद्दा हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर के किए एक दावे के बाद उठा है। इस दावे के बाद कांग्रेस के विधायक दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि आम आदमी पार्टी या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शाह को भेजे पत्र में CM मनोहर ने किया दावा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भेजा। जिसमे उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को कॉन्फ्रेंस हुई थी। जिसमे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यू चंडीगढ़ में पंजाब के लिए अलग हाईकोर्ट बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह सही समय है, जब पंजाब और हरियाणा दोनों के लिए अलग-अलग हाईकोर्ट का निर्माण किया जाए।

ऐसा होने से चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार होगा कमजोर: बाजवा

विधानसभा में कांग्रेस MLA प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मुद्दे को लेकर हमे स्पष्ट करें कि क्या उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में पंजाब के लिए अलग हाईकोर्ट बनाने की बात कही है। अगर उन्होंने असा कहा है तो यह पंजाब के हितों के खिलाफ है। प्रताप सिंह का कहना है कि मौजूदा हाईकोर्ट बिल्डिंग ही पंजाब को सौंप देनी चाहिए। क्योकि चंडीगढ़ शुरुआत में पंजाब की राजधानी बना था। ऐसा होने से चंडीगढ़ पर भी पंजाब का अधिकार कमजोर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : पलवल में KGP फ्लाईओवर पर सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवको को कार ने मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, 3 घायल

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox