होम / सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार ​​​​​​​चारों आरोपियों को मिला 13 जुलाई तक का रिमांड

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार ​​​​​​​चारों आरोपियों को मिला 13 जुलाई तक का रिमांड

• LAST UPDATED : July 5, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: पंजाबी सिंगर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने सिद्धू की हत्या करने वाले शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप सहित चारों आरोपियों का 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिल गया है। रिमांड के बाद चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में खरड़ लाया जाएगा। सिद्धू की हत्या 29 मई 2022 को मानसा में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद यह बदमाश तिहाड़ जेल में बंद थे। यहां से इन आरोपियों की प्रोडक्शन वारंट पर इनकी गिरफ्तारी की गई। इसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कार्ट से ट्रांजिट रिमांड कर पुलिस आरोपियों का पंजाब लेकर आई। बता दें कि, फौजी और कशिश हरियाणा से और केशव बठिंडा का रहने वाला है।

आरोपी ने दिल्ली पुलिस को बताया

पंजाब पुलिस का आरोपियों के लिए सबसे अहम सवाल हथियारों को लेकर है। मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल किए हथियारों के बारे में पुलिस अब तक कोई जानकारी नही जुटा पाई है। आरोपी फौजी ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि वह हथियार उन्हे कोई अज्ञात व्यक्ति सिद्धू की हत्या के दों दिन बाद उनके पास से ले गया था। वहीं इससे पहले हथियारों को मानसा में पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर मिट्टी में दफनाकर छुपाने के कुछ इनपुट भी मिले हैं। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने की कोशिश करेगी।

चारों शूटर को किया गिरफ्तार

मूसेवाला की हत्या करने वाले चार शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने पहले प्रियवर्त फौजी और कशिश को गुजरात के कच्छ स्थित मुंद्रा से गिरफ्तार किया है। वहीं कल दिल्ली पुलिस ने ही दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 18 साल के शूटर अंकित सेरसा को भी हिरासत में लिया और उसके साथ सचिन भिवानी भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: देश में आज 16 हजार से ज्यादा नए मामले

यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब एचआईवी पीड़ितों के लिए रेडियोलॉजिकल जांच निशुल्क

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox