होम / Haryana Weather Forecast: इन जिलों में होगी बंपर बारिश

Haryana Weather Forecast: इन जिलों में होगी बंपर बारिश

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Weather Forecast: पूरा हरियाणा मानसून के आवेश में है, बस अब बरसने का इंतजार बाकी रह गया है। बता दें कि IMD चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा में अब 7 से 9 जुलाई तक कई जिलों में भारी बरसात का अंदेशा है।

आज भी कुछ स्थानों पर होगी बारिश

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6 जुलाई को हरियाणा (Haryana Weather Forecast) में अलग-अलग स्थानों पर छुटपुट बारिश रहेगी, लेकिन 7 से 9 जुलाई तक उत्तर हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कुल्लू में फटा बादल, तबाही, 6 लोग बहे

आज प्रदेश के कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

Haryana Forecast Weather

हरियाणा में 7 जुलाई तक बारिश की संभावना

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार आज हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं कई स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

लाइव वैदर ऑफ इंडिया ने यह कहा

Haryana Weather Update

उधर, लाइव वैदर ऑफ इंडिया के नवदीप दहिया का भी कहना है कि 6 से 7 जुलाई की सुबह तक हरियाणा-पंजाब, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

उमस से सभी परेशान

4 जुलाई से उत्तर भारत की तरह हरियाणा पर भी गर्मी का प्रकोप जारी है। उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल है। वहीं दूसरी ओर खेती किसानी पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

खेती किसानी पर भी पड़ रहा असर

Haryana Weather Today

हरियाणा में हल्की बारिश, तापमान में आई मामूली गिरावट

हरियाणा में खेती प्रमुख व्यवसाय है। ऐसे में समय पर बारिश न होने के कारण धान की फसल को नुकसान हो रहा है। धान की सिंचाई के लिए भूमिगत जल का प्रयोग हो रहा है। इस कारण भूजल स्तर भी तेजी से नीचे जा रहा है। Haryana Weather Forecast के बारे में हरियाणा मौसम विभाग का कहना है कि 7 जुलाई से हरियाणा में मॉनसून एक्टिव हो रहा है। वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अम्बाला में भारी बारिश के आसार हैं। विभाग ने अम्बाला के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : भारत में आज फिर बढ़े कोरोना केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox