होम / Attack On Shinzo Abe : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो को मारी 2 गोली, गंभीर

Attack On Shinzo Abe : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो को मारी 2 गोली, गंभीर

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, Japan News (Attack On Shinzo Abe) : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को आज गोली मार दी गई है, जिस कारण उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मालूम रहे कि यह हमला उस समय किया गया है जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे।

जानकारी आई है कि हमलावर ने शिंजो पर दो गोलियां दागीं। जैसे ही पूर्व प्रधानमंत्री को गोलियां लगी तुरंत वे लहूलुहान होकर जमीन पर जा गिरे। फिलहाल शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा है।

मनमोहन सिंह ने की शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा

Manmaohan Singh Tweet

Manmaohan Singh Tweet

वहीं जैसे ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने जापान के पूर्व पीएम शिंजो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, वे मेरे मित्र हैं, उन पर जो आज हमला हुआ है इससे उन्हें काफी सदमा पहुंचा है। प्रभू से प्रार्था है कि वे जल्द स्वस्थ हों।

भारत के पीएम ने की स्वस्थ होने की कामना

PM narendra Modi

वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट जारी कर शिंजो आबे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से वे काफी ज्यादा व्यथित हैं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ है।

हमलावर की हुई पहचान, गिरफ्तार (Attack On Shinzo Abe)

वहीं हमले के आरोपी को जापान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर की पहचान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के पूर्व सदस्य के रूप में हुई है। हमले के आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह आबे से काफी असंतुष्ट था जिस कारण उसको गोलिया मारीं।

हमले को नहीं करेंगे बर्दाश्त : जापान प्रधानमंत्री

Japanese PM Fumio Kishida

Japanese PM Fumio Kishida

वहीं हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा काफी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। इस हमले को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला बेहद ही हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Car Accident: कार नदी में बही, पंजाब के 9 लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox