होम / Karnal Western Yamuna Canal crack : नहर में दरार पड़ने पर कई गांव खतरे के साये में

Karnal Western Yamuna Canal crack : नहर में दरार पड़ने पर कई गांव खतरे के साये में

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana News (Karnal Western Yamuna Canal): अभी हरियाणा के कई इलाकों में मॉनसून ठीक तरह से बरसा नहीं था कि इसी बीच करनाल के गांव घोगड़ीपुर के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर (Western Yamuna Canal) के एक किनारे अचानक बड़ी दरार आ गई, ऐसे में अगर भारी बारिश हो जाती है तो पानी का दबाव बढ़ने से लिंक नहर के दूसरे किनारे को और भी बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा। Karnal Western Yamuna Canal crack

Karnal Western Yamuna Canal

Karnal Western Yamuna Canal

कटाव रोकने के प्रयास जारी

वहीं आई दरार के कारण सूचना मिलते ही मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सिंचाई विभाग प्रशासन के द्वारा जेसीबी लगाकर तथा गांव वालों की मदद से लिंक नहर में पड़े बड़े कटाव रोकने के लिए प्रयास जारी हैं। Karnal Western Yamuna Canal crack

Western Yamuna Canal

Western Yamuna Canal

… तो होगा बड़ा खतरा

नहर के किनारे के टूटने के कारण नहर के आसपास कई गांव तथा खेती की जमीन को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। यदि लिंक नहर का किनारा क्षतिग्रस्त हो जाता है तो निश्चित तौर पर गांव तथा खेतों को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से किनारे के आसपस मिट्टी तथा मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर पानी के भव को रोकने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

हथिनी कुंड बैराज का पानी कराया कम

मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी नवतेज सिंह ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से भी पानी का बहाव कम करवा दिया गया है, ताकि पश्चिमी यमुना नहर के किनारे के साथ-साथ लिंक नहर के किनारों को भी टूटने से बचाया जा सके।

Karnal Western Yamuna Canal crack

Karnal Western Yamuna Canal crack

ये बोले लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बारे में कई दिन पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई थी। बावजूद इसके अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया और दूसरा बड़ा कारण है कि पश्चिमी यमुना नहर के साथ लगती लिंक नहर के कारण नहर के बीच के किनारे की चौड़ाई कम कर दी गई थी, जिसके कारण नहर का किनारा कमजोर पड़ गया था और उसमें दरार पड़ गई है और यदि लिंक नहर के किनारे की मरम्मत सही तरह से नहीं की गई तो आसपास के कई गांवों को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Shinzo Abe Death: नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गोली लगने के 6 घंटे बाद तोड़ा दम

यह भी पढ़ें : India Corona Update Today: देशभर में आज आए 18,815 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox