होम / भगवान शिव को समर्पित सावन माह आज से शुरू: क्यों किया जाता है शिवलिंग पर ठंडे जल से अभिषेक?

भगवान शिव को समर्पित सावन माह आज से शुरू: क्यों किया जाता है शिवलिंग पर ठंडे जल से अभिषेक?

• LAST UPDATED : July 14, 2022

इंडिया न्यूज, Sawan Month Start Of Today: शिव भक्तों का प्रिय माह सावन आज से शुरू हो गया है। इस सावन में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। सावन के सोमवार को शिव की पूजा करने भक्त की मनोकामना पूरी होती है। सोमवार को भगवान शिवलिंग पर दूध, धतूरा आदि चढ़ाने से हर कष्ट दूर होते हैं।

Sawan Month Start Of Today

धर्म ग्रंथों और आयुर्वेद के अनुसार सावन को श्रावण भी कहा जाता है। शिवपुराण कहता है कि ये महीना श्रवण यानी सुनने का है, इसलिए इसे श्रावण भी कहा जाता है। सावन माह में शिव भगवान की धार्मिक कथाएं और प्रवचन सुनने की परंपरा है। आयुर्वेद के अनुसार सावन को योग-ध्यान का माह भी कहा जाता है। इन दिनों में खान-पान से लेकर व्यायाम करने के तरीकों तक में बदलाव कर देना चाहिए।

भगवान शिव को क्यों समर्पित सावन माह

सावन माह में भगवान शिव की पूजा अन्य देवी-देवताओं के मुकाबले ज्यादा की जाती है। इस माह में भगवान शिव के भक्त व्रत रखकर इनकी पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सावन में ही देवी पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए तपस्या शुरू की थी। तप से प्रसन्न होकर शिव प्रकट हुए और देवी की इच्छा पूरी करने का वरदान दिया।

Sawan Month Start Of Today

शिवपुराण की विद्येश्वरसंहिता के अध्याय 16 में शिव जी कहते हैं कि मासों में श्रावण (सावन) मुझे बहुत प्रिय है। इस महीने में श्रवण नक्षत्र वाली पूर्णिमा रहती है। इस वजह से भी माह को श्रावण कहते हैं। सावन महीने में सूर्य अधिकतर समय कर्क राशि में रहता है। जब सूर्य कर्क राशि में होता है, उस समय में की गई शिव पूजा जल्दी सफल होती है। (Sawan Month Start Of Today)

ठंडे जल से क्यों किया जाता है शिवलिंग पर अभिषेक

Sawan Month Start Of Today

शिवलिंग पर ठंडे जल की धार से अभिषेक करने की परंपरा के पीछे समुद्र मंथन की कथा है। जब देवताओं और दानवों ने समुद्र को मंथा तो सबसे पहले हलाहल विष निकला, जिसको भगवान शिव जी ने पी लिया। भगवान शिव ने इस विष को गले में धारण किया, जिससे कारण उनका कंठ नीला हो गया। विष पीने की वजह से ही भगवान शिव के शरीर में गर्मी बढ़ गई थी। इसी वजह से भगवान शिव के शिवलिंग पर ठंडे जल का अभिषेक करने की परंपरा है। (Sawan Month Start Of Today)

सावन में योग-प्राणायम से सेहत रहती है अच्छी

सावन के माह में गलत चीजों के खान-पान की वजह से हमारा स्वास्थ्य खराब होने के आसार ज्यादा हो जाते हैं। हमारा मन उन चीजों की ओर ज्यादा ललचाता है जो हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है। बरसात के मौसम में तली और मसालेदार चीजें खाना बहुत पसंद करते हैं लेकिन इस मौसम में यह खाना पचा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह हमारे लिए कई बीमारियों का कारण बन जाती है। इस मौसम में उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिन्हें हम आसानी से पचा सकें।

Sawan Month Start Of Today

यह भी पढ़ें: Sawan Month Will Start From Tomorrow: कल से शुरू होगा शिव का प्रिय सावन माह

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox