होम / Aam Aadmi Party Haryana : ‘आप’ ने संगठन का किया विस्तार, भूषण मित्तल उत्तरी जोन अध्यक्ष बने

Aam Aadmi Party Haryana : ‘आप’ ने संगठन का किया विस्तार, भूषण मित्तल उत्तरी जोन अध्यक्ष बने

• LAST UPDATED : July 15, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Aam Aadmi Party Haryana): आम आदमी पार्टी (आप) ने पिछले दो दिनों में संगठन का विस्तार कार्य शुरू कर दिया है। ‘आप’ द्वारा सोशल मीडिया के उत्तरी, दक्षिणी व मध्य जोन के पदाधिकारियों का चयन किया गया है, जिसमें मुकेश वर्मा को दक्षिणी जोन अध्यक्ष, भूषण मित्तल को उत्तरी जोन अध्यक्ष, कुलदीप शर्मा को मध्य जोन अध्यक्ष, राजकुमार को उत्तरी जोन उपाध्यक्ष, धीरज शर्मा को उत्तरी जोन महासचिव, मनीष राजपूत को उत्तरी जोन सचिव, यश वर्मा को उत्तरी जोन सह सचिव और ललित कुमार बंसल को उत्तरी जोन ग्राफिक डिजाइनर के पद पर चयनित किया गया है। Aam Aadmi Party Haryana

महिला संगठन में ये की पुन: नियुक्तियां

ज्ञात रहे कि महिला संगठन को ‘आप’ ने कुछ दिन पहले भंग कर दिया था। केवल अनु कादियान को ही महिला प्रदेश प्रभारी के पद पर रखा गया था लेकिन अब महिला संगठन में पुन: नियुक्तियां कर दी गई हैं। अब प्रदेश सलाहकार के पद पर डॉ. रजनीश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अल्का शर्मा, सरोज जांगड़ा संयुक्त सचिव, मंजू गुप्ता सचिव, दर्शन कौर संयुक्त सचिव, जोन संयोजक उत्तरी हरियाणा राजकौर गिल, सुनीता पंचाल संयुक्त सचिव, दक्षिणी हरियाणा जोन संयोजक मीनू सिंह, मध्य हरियाणा जोन संयोजक बिंदु चौहान और पश्चिमी जोन संयोजक वीना कतीरा को बनाया गया।

शेर प्रताप सिंह आप संगठन के नए संयोजक

‘आप’ ने किसान संगठन की जोन, जिला और विधानसभा स्तर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। शेर प्रताप सिंह को प्रदेश का आम आदमी पार्टी संगठन का नया संजोयक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : India Coronavirus: भारत में आज फिर कोरोना के केस 20 हजार के पार

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox