होम / Presidential Election : मुर्मू को ही वोट देंगे अभय चौटाला

Presidential Election : मुर्मू को ही वोट देंगे अभय चौटाला

• LAST UPDATED : July 15, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Presidential Election): राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने जा रहे हैं, जिसको लेकर इनेलो नेता एवं ऐलनाबाद विधायक अभय चौटाला (Abhay Chautala) ने साफ कहा कि वे राष्ट्रपति चुनाव में महिला प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू (draupadi murmu) को ही वोट देंगे।

अभय चौटाला ने कहा कि मुर्मू एक तो महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, वहीं दूसरा आदिवासी समुदाय से भी हैं। इसी दौरान चौटाला ने कांग्रेस पर भी तंज कस दिया कि कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं है। बता दें कि अभय चौटाला गुरुवार को रोहतक में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। Presidential Election

हरियाणा में नहीं रहा कानून का खौफ (Presidential Election)

चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को फतेहाबाद में चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता और गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कानून का बिल्कुल भी डर नहीं रहा। आज न तो विधायक और न ही जनता सुरक्षित है। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर हो गया है।

हरियाणा में बनेगी इनेलो की सरकार : राठी

Ñउधर, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी का कहना है कि हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की बनेगी। इसका स्पष्ट अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है किक नगर निकाय चुनाव में गठबंधन सरकार को सिर्फ 26 फीसदी मत मिले। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश राठी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मायना, पूर्व सांसद कैप्टन इन्द्र सिंह, डॉ. नफे सिंह लाहली, वेद भराण, ताजबीर शिमली, विनेश लाकड़ा, पुनित मायना, करतार काहनी, यादराम सरपंच, शीला खरैटी, सुशीला राणा, नीतू मलिक, ईश्वर सिंह मलिक, अरविंद गोस्वामी, सूरज देहराज, राजबीर वाल्मीकि, समरजीत नरवाल, कृष्ण कौशिक, जसबीर जस्सा, धुरेन्द्र सिवाच, दलेल ढाका, भोला सुढाणा, कुंती देवी, दिनेश सहरावत, सुरेन्द्र कन्हेली, पंकज हुमायुपुर, हैप्पी भालौठ, राजेश कटवाडा, मास्टर मुखतयार सिंह, बल्लू बालंद, भीम दलाल, जोगेन्द्र और कृष्ण सांपला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Aam Aadmi Party Haryana : ‘आप’ ने संगठन का किया विस्तार, भूषण मित्तल उत्तरी जोन अध्यक्ष बने

यह भी पढ़ें : India Coronavirus: भारत में आज फिर कोरोना के केस 20 हजार के पार

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox