होम / Amarnath Yatra 2022 : जानिये अभी तक इतने श्रद्धालु कर चुके बर्फानी बाबा के दर्शन, हरियाणा के एक श्रद्धालु ने तोड़ा दम

Amarnath Yatra 2022 : जानिये अभी तक इतने श्रद्धालु कर चुके बर्फानी बाबा के दर्शन, हरियाणा के एक श्रद्धालु ने तोड़ा दम

• LAST UPDATED : July 16, 2022

इंडिया न्यूज, Jammu Kashmir News (Amarnath Yarta 2022): बर्फानी बाबा के दर्शनों के लिए आज 16वां जत्था पहलगाम (Pahalgam) और बालटाल (Baltal) के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 5461 अमरनाथ यात्री शामिल थे। 220 वाहनों में सवार श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुए। वहीं इस दौरान हरियाणा के जिला करनाल के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत का समाचार भी सामने आया है। मृतक की शिनाख्त महावीर प्रसाद (66) निवासी करनाल के रूप में हुई है। Amarnath Yarta 2022

Amarnath Yatra 2022

Amarnath Yatra 2022

जत्थे में ये लोग शामिल (Amarnath Yarta 2022)

बता दें कि 16वें जत्थे में 3486 यात्रियों में 2806 पुरुष, 563 महिलाएं, 16 बच्चे, 89 साधु और 11 साध्वी शामिल थीं। उधर, बालटाल मार्ग के लिए जो जत्था रवाना हुआ, उनमें 1975 श्रद्धालुओं में 1348 पुरुष, 603 महिलाएं, 24 बच्चे शामिल थे।

अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से यात्रा शुरू होने से अब तक 93987 शिवभक्त अमरनाथ यात्रा पर आगे के पड़ाव के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार 1.52 लाख श्रद्धालु अभी तक बाबा बफार्नी के दर्शन कर चुके हैं। 29 जून से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी।

बालटाल और नुनवान पहलगाम में मौसम साफ

बता दें कि आज बालटाल और नुनवान पहलगाम में मौसम साफ है जिसके चलते बालटाल और नुनवान पहलगाम स्थित दोनों आधार शिविरों से शिव भक्तों को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति दी गई है। Amarnath Yarta 2022

यह भी पढ़ें : Ram Rahim On Fake Or Real Issue : हम पतले क्या हुए लोगों ने नकली कहना शुरू कर दिया : राम रहीम

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox