होम / Gold Silver Price Update: सोना-चांदी की कीमतों में आज इतना इजाफा

Gold Silver Price Update: सोना-चांदी की कीमतों में आज इतना इजाफा

• LAST UPDATED : July 18, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (Gold Silver Price Update): आज 18 जुलाई को सोना-चांदी (Gold Silver) के दाम उछले हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 226 रुपए महंगा हुआ है जिस कारण कीमत 50,629 रुपए पर पहुंच गई है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 353 रुपए की गिरावट के साथ 50,460 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। Gold Silver Price Update

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत (Gold Silver Price Update)

कैरेट भाव                   (रुपए/10 ग्राम)
24                            50,629
23                            50,426
22                            46,376
18                            37,972

चांदी में इतनी तेजी

वहीं चांदी की बात करें तो यह 807 रुपए महंगी हुई है जिस कारण यह 55,574 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं MCX पर दोपहर 1 बजे ये 608 रुपए की बढ़त नजर आई जिस कारण यह 56,195 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

हॉलमार्क का ध्यान रखें

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

Gold Silver

Gold Silver

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है। gold silver rates news

एक मिस्ड कॉल से जानिये भाव

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox