होम / Presidential Election Result 2022: भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए मतगणना जारी

Presidential Election Result 2022: भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए मतगणना जारी

• LAST UPDATED : July 21, 2022

इंडिया न्यूज़, Presidential Election Result 2022: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। भारत के 15वें राष्ट्रपति  के लिए वोटों की मतगणना आज सुबह 11 बजे संसद भवन में शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए तय किए जाएंगे। आइए आपको इलेक्टोरल कॉलेज क्या है इसके बारे में बताते है।

जानिए क्या है इलेक्टोरल कॉलेज

चुनाव के दौरान चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा के सदस्य और सभी राज्यों के विधायक मतदान करते हैं। तो इन सभी के वोट की अहमियत अलग-अलग होती है। वहीं अलग-अलग राज्य के विधायक के मतदान की अहमियत भी अलग होती है। आपको बता दें कि, एक सांसद के मतदान की अहमियत 700 होती है, और विधायकों के मतदान की अहमियत उस राज्य की आबादी और सीटों की संख्या पर निर्भर होती है।

सांसदों और विधायकों के मतदान का अलग कुल योग होता है जिसको इलेक्टोरल कॉलेज कहते हैं। दोनों उम्मीदवारों में इस इलेक्टोरल कॉलेज के 51 फीसदी वोट हासिल करने वाला विजेता होगा।

मतगणना भवन को सेनिटाइज और साइलेंट जोन किया घोषित 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना संसद भवन के कमरा नंबर 63 में होगी और मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। कमरा नंबर 63 के तत्काल परिसर को सेनिटाइज और साइलेंट जोन घोषित किया गया है। केवल मतगणना अधिकारी, राज्यसभा महासचिव की सहायता के लिए तैनात अधिकारी, उम्मीदवार और प्रत्येक उम्मीदवार का एक अधिकृत प्रतिनिधि, चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और वैध पास वाले मीडियाकर्मियों को ही मतगणना हॉल में प्रवेश की अनुमति होगी।

18 जुलाई को हुआ था मतदान

राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई मतदान हुआ था। मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। एनडीए उम्मीदवार को मुकाबले में स्पष्ट बढ़त दिखाई दे रही है।मतदान सोमवार शाम 5 बजे संसद भवन और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और दिल्ली के अलावा सभी राज्यों की राजधानियों में निर्दिष्ट स्थानों पर समाप्त हुआ।

चुनाव आयोग द्वारा संसद भवन में मतदान करने के लिए 727 सांसदों और 9 विधायकों वाले 736 मतदाताओं में से 728 (719 सांसदों और नौ विधायकों) ने वोट डाला। संसद भवन में कुल 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

जीत की घोषणा के बाद जश्न मनाने की तैयारी

बीजेपी कार्यकतार्ओं को निर्देश दिया गया है कि पूरे देश में विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के बीच पूरे देश में एक लाख से अधिक गांवों में मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद जश्न शुरू किया जाए। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी आलाकमान ने पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं को निर्देश दिया है कि बीजेपी देश के हर हिस्से में द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाएगी।

बीजेपी करीब 15,000 मंडलों में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही इन आदिवासी गांवों में द्रौपदी मुर्मू के होर्डिंग और पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Presidential Election Result 2022

यह भी पढ़ें : DSP Surendra Singh: DSP सुरेंद्र सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें : Gujarat Police Constable Murder : हरियाणा-झारखंड के बाद अब गुजरात में पुलिसकर्मी को कुचला

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox