होम / Russia Ukraine War Update : रूस पर नहीं किया जा सकता भरोसा : जेलेंस्की

Russia Ukraine War Update : रूस पर नहीं किया जा सकता भरोसा : जेलेंस्की

• LAST UPDATED : July 25, 2022

इंडिया न्यूज, (Russia Ukraine War Update) : रूस-यूक्रेन युद्ध को हुए आज 5 माह हो चुके हैं और युद्ध अभी भी लगातार जारी है। दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। जिस कारण कारण देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी काफी हानि हुई है। जंग के चलते विश्व में खाद्य संकट पैदा हो गया। 23 जुलाई को ही रूस-यूक्रेन ने अनाज निर्यात समझौता किया था लेकिन इसके बावजूद रूसी सेना ने समझौते पर साइन करने के 12 घंटों के बाद ही ओडेसा के एक पोर्ट पर हमला कर दिया।

रूस ने मिसाइल से हमला किया

Russia Ukraine War Update

Russia Ukraine War Update

जंग के बाद से रूस ने ब्लैक सी के किनारे बसे बंदरगाह शहरों की नाकेबंदी कर दी थी। ग्रेन एक्सपोर्ट डील के बाद ब्लैक सी के रास्ते अनाज का निर्यात फिर से शुरू हुआ और अनाज की लदाई हो ही रही थी कि रूस ने मिसाइल से हमला कर दिया जिस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने कहा कि यह रूस की बर्बरता है। रूस पर किसी भी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

यह हुआ था दोनों देशों में समझौता

बता दें कि दोनों देशों में हुए समझौते के तहत ये तय हुआ था कि रूसी सेना यूक्रेन के किसी भी बंदरगाह पर हमला नहीं करेगा। बावजूद इसके रूस ने ओडेसा पोर्ट पर मिसाइल अटैक कर दिया। जानकारी रहे कि यूक्रेन दुनिया में गेहूं का सबसे बड़े एक्सपोर्टर देश है। गेहूं के अलावा भी यह देश तेल, अनाज और बीजों का निर्यात करता है।

ये भी पढ़ें : President Oath Ceremony : द्रौपदी मुर्मू बनीं देशी की 15वीं राष्ट्रपति

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox