होम / Commonwealth Games 2022 में हरियाणा के 43 खिलाड़ि लेंगे हिस्सा, 26 बेटियों दिखाएगी दमखम

Commonwealth Games 2022 में हरियाणा के 43 खिलाड़ि लेंगे हिस्सा, 26 बेटियों दिखाएगी दमखम

• LAST UPDATED : July 28, 2022

इंडिया न्यूज, Birmingham News (Commonwealth Games 2022): इंगलैंड के बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 28 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस साल बेटों से ज्यादा बेटिया हरियाणा राज्य से की झोली में पदक डालने के लिए बर्मिघम रवाना हुई है। बता दें कि, कॉमनवेल्थ गेम्स में इस साल हरियाणा राज्य के 43 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें से 26 बेटियां इसमें हिस्सा लेंगी।

भारत के 213 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

ज्ञात रहे कि, इन खेलों में भारत के 213 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनमें लेकिन 43 खिलाड़ी हरियाणा राज्य के हिस्सा लेंगे। जानकारी दे कि इन खेलों में नीरज चोपड़ा चोट के कारण भाग नहीं ले सकेंगे। वहीं, कर्नाटक की ऐश्वर्या बाबू की बात करे तो वह डोप टेस्ट में फेल हो गई जिस कारण वह भी भाग नहीं ले पाएंगी।

हरियाणा का नाम रोशन करने के लिए महिला हॉकी टीम में राज्य की नौ बेटियां देश को पदक दिलाने जा रही हैं। जिनमें नेहा गोयल, सविता पूनिया, मोनिका, शर्मिला, उदिता, निशा, ज्योति, नवजोत व नवनीत ये सभी खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन करके देश को जीत दिलाने की क्षमता रखती हैं।

Commonwealth Games 2022 में 72 देश लेंगे हिस्सा

कॉम्नवेल्थ गेम्स में विश्वभर में खिलाड़ियों में काफी उत्सा है। इस बार इन खेलों में 72 देशों के 4,500 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं और 19 खेलों में 283 मेडल इवेंट्स होंगे। इतना हीं 24 वर्षों के बाद क्रिकेट भी होगा।

हर चार वर्ष बाद होती हैं गेम्स

जानकारी दे दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स हर वर्ष नहीं बल्कि 4 साल में आयोजित किए जाते हैं। एशियन गेम्स के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है ये ओलिंपिक। अगर पहले पहला कॉमनवेल्थ गेम्स की बात करें तो यह 1930 में कनाडा के शहर हैमिल्टन में हुआ था। लेकिन भारत ने 1934 में पहली बार उक्त खेलों में हिस्सा लिया था। (Commonwealth Games 2022)

उद्घाटन समारोह कब ?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का विधिवत उद्घटन समारोह 29 जुलाई (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार रात्रि 3 बजे होगा। अब आपको नीचे ग्राफिक्स के माध्यम से भारत के सभी मैच कब-कब खेले जाएंगे। कौन-कौन से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे बता रहे हैं।

Commonwealth Games 2022

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Update: हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 579 नए कोरोना मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox