होम / CWG 2022 Schedule Day 3: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन आज इन खिलाड़ियों से होगी पदक की उम्मीद, जानिए शेड्यूल

CWG 2022 Schedule Day 3: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन आज इन खिलाड़ियों से होगी पदक की उम्मीद, जानिए शेड्यूल

• LAST UPDATED : July 31, 2022

इंडिया न्यूज़, CWG 2022 Schedule Day 3: इंगलैंड के बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज तीसरा दिन है। खेलों में पहले दो दिन भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहत ही शानदार राह है। दूसरे दिन भारत ने वेटलिफ्टिंग में चार पदक अपने नाम किए है। वहींं मीराबाई चानू देश की उम्मीदों पर खरा उतरी है। उन्होंने कॉमनवेल्थ के दूसरे दिन वेटलिफ्टिंग बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में पहला गोल्ड़ डालने में सफल रही है।

वहीं संकेत सरग ने वेटलिफिटंग में रजत पदक जीतकर देश को पहला पदका दिलाकर भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई। इनके अलावा वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने कांस्य, मीराबाई चानू ने गोल्ड पदक और वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश को चौथा रजत पदक दिया। CWG 2022 Schedule Day 3

CWG 2022 Schedule Day 3

वहीं आज तीसरे दिन पॉपी हजारिका और अचिंता से देश को पदक की उम्मीद रहेगी। आज भारत की महिला क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान से भिड़ेगी और बॉक्सिंग में निकहत जरीन पर सभी की नजरें होंगी। शिव थापा, सागर, महिला टेबल टेनिस टीम और पुरुष टेबल टीम मुकाबला भी आज होगा। आइए आपको आज तीसरे दिन का भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल बताते हैं। CWG 2022 Schedule Day 3

भारतीय खिलाड़ियों के तीसरे दिन का शेड्यूल

CWG 2022 Schedule Day 3

तैराकी: पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 3: 3.07 बजे ( साजन प्रकाश)
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 6: शाम 3.31 बजे ( साजन प्रकाश)

जिम्नास्टिक: पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: दोपहर 1.30 बजे (योगेश्वर सिंह)

बैडमिंटन: मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल: रात 10 बजे से

महिला टी20 क्रिकेट: महिला क्रिकेट मैच: भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

बॉक्सिंग: 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड ऑफ 16: शाम 4.45 बज(निकहत जरीन)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड ऑफ 16: शाम 5.15 बजे ( शिवा थापा)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड ऑफ 16: सोमवार को सुबह 12.15 बजे (सुमित)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट):सोमवार को 1 बजे(सागर)

हॉकी: पुरुष हॉकी टीम, भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

साइकलिंग: पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग राउंड: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम(दोपहर 2.32 बजे)

पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग राउंड: वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे)

महिलाओं का 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियशा पॉल, मयूरी ( रात9.02 बजे)

वेट लिफ्टिंग: पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: दोपहर 2 बजे(जेरेमी लालरिनुंगा)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल:शाम 6.30 बजे( पोपी हजारिका)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: रात 11 बजे(अचिंता शुली)

स्क्वाश: महिला एकल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस: पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बाउल: महिला एकल: रात 10.30 बजे(तानिया चौधरी )
पुरुष युगल: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)

CWG 2022 Schedule Day 3

यह भी पढ़ें : CWG Day 2: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के वेटलिफ्टर्स ने जीते चार पदक, मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Update: हरियाणा में पिछले 24 घंटे में मिले 687 नए कोरोना मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox