होम / भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज हुआ स्वस्थ, दो बार की गयी जांच

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज हुआ स्वस्थ, दो बार की गयी जांच

• LAST UPDATED : July 31, 2022

इंडिया न्यूज, Monkeypox First Patient Recovered : मंकीपॉक्स मामले को लेकर आज केरल से बड़ी राहत की खबर सामने आई। तिरुवनंतपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती इस संक्रमण का मरीज ठीक हो गया है। 35 वर्षीय यह युवक कोल्लम का रहने वाला था। यह देश का पहला मंकीपॉक्स का मामला था जो 13 जुलाई को सामने आया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने मरीज के ठीक होने की सुचना दी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, मंकीपॉक्स के मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है यह एक सुखद सूचना है। इस मरीज के ठीक होने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी राहत की सांस ली है।

मरीज के दो बार की गयी जांच, परिवार की रिपोर्ट भी आयी निगेटिव

Mangalore Today | Latest headlines of mangalore, udupi - Page India-s-first- Monkeypox-patient-completely-cured-Kerala-Health-Minister

इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान के निर्देशानुसार 72 घंटे की अवधि के अंदर मरीज की दो बार जांच की गयी और सभी रिपोर्ट्स नेगेटिव आयी। उन्होंने कहा, कि मरीज मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है। मरीज की गांंठ व सूजन पूरी तरह से ठीक हो गयी हैं और मरीज को अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने खुलासा किया कि मरीज के संपर्क में आए उसके परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट्स निगेटिव हैं।

यह भी पढ़ें : US vs China: चीन ने अमेरिका को अप्रत्यक्ष रूप से दी युद्ध के लिए चुनौती, जानिये पूरा मामला

दो मरीजों की हालत में भी सुधार : वीणा जॉर्ज

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्जने बताया कि बाकी दो मरीजों की हालत भी अब स्वस्थ है। दोनों मरीज केरल के कोल्लम शहर के रहने वाले हैं। यूएई से वापस आने के बाद 14 जुलाई को ये मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब दोनों शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है। उनकी त्वचा पर मौजूद धब्बे पूरी तरह ठीक हो गए हैं।

दुनिया में फैला हुआ है डरावना माहौल, 75 से ज्यादा देशों में फैला संक्रमण

मंकीपॉक्स को लेकर देश व दुनिया में डरावना माहौल बना हुआ है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के चार मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें केरल में तीन और एक दिल्ली में है। अफ्रीका में सबसे पहले मंकीपॉक्स की उत्पति हुई और कुछ ही दिन में अब तक इसका संक्रमण 75 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में 20 हजार से ज्यादा लोगों के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

यह भी पढ़ें : CWG Day 2: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के वेटलिफ्टर्स ने जीते चार पदक, मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox