होम / Kuldeep Bishnoi Join Bjp Today : पत्नी सहित 15 लोग पहुंचेंगे दिल्ली

Kuldeep Bishnoi Join Bjp Today : पत्नी सहित 15 लोग पहुंचेंगे दिल्ली

• LAST UPDATED : August 4, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Kuldeep Bishnoi Join Bjp Today): कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) का विधायक पद से इस्तीफा मंजूर हो चुका है और अब वे आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल होंगे। ज्ञात रहे कि कुलदीप कल ही चंडीगढ़ से दिल्ली अपने निवास के लिए रवाना हो गए थे।

भाजपा ही देश हित की पार्टी : कुलदीप बिश्नोई

वहीं कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कांग्रेस अब इंदिरा और राजीव गांधी की पार्टी नहीं रही। आज देश हित की पार्टी मात्र भाजपा ही है। हरियाणा के सीएम की सोच से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं इसीलिए आज कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। मैंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी जॉइन की है। ज्ञात रहे कि कुलदीप बिश्नोई दोबारा फिर 6 साल बाद कांग्रेस से किनारा किया है।

कांग्रेस से नाराजगी के ये माने जा रहे कारण

माना जा रहा है कि कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के इस्तीफा देने के बाद कुलदीप ही इस पद को पाना चाहते थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे दीपेंद्र को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों में विरोध से सुर तेज हो गए थे।

बात बिगड़ती देखकर ही उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर बिठाया गया। राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, नहीं मिला। इसके बाद राज्यसभा चुनाव में कुलदीप ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के खिलाफ वोट की, जिस कारण अजय माकन की हार गई।

कुलदीप का राजनीतिक इतिहास

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो कुलदीप ने कांग्रेस छोड़कर 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था जिसमें पार्टी के 7 विधायक जीते, परंतु 5 विधायक कांग्रेस में चले गए थे।

ज्ञात रहे कि कुलदीप ने लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया लेकिन कई कारणों से भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया था औरहजकां का विलय कांग्रेस में करके घर वापसी कर ली थी।

यह भी पढ़ें : Double Murder in Hansi : सास-बहू को गोलियों से भूना

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox