होम / Congress Protest : देशभर में आज कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress Protest : देशभर में आज कांग्रेस का प्रदर्शन

• LAST UPDATED : August 5, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Congress Protest): बढ़ती महंगाई, जीएसटी और केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसीलिए आज देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन (Congress Protest) कर रही है। वहीं दिल्ली में कुछ ही देर में राहुल-प्रियंका पीएम आवास का घेराव करने जा रही है। वहीं प्रदर्शन को देख अकबर रोड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया गांधी और राहुल समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे।

वहीं प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें राहुल ने बताया कि ‘क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं। यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसी कारण आज देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

हर इंस्टीट्यूट में आज आरएसएस का आदमी

देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में आरएसएस (RSS) का आदमी बैठा हुआ है। वह सरकार के नियंत्रण में है। वहीं लोकतंत्र आज आठ साल में पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। वहीं राहुल ने यह भी कहा कि जितना सच्चाई बोलूंगा, उतना हमला किया जाएगा।

मोदी राज संविधान को खत्म कर रहा : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में हालात काफी बदतर हैं। किसी ने कभी सोना भी नहीं होगा कि देश में इतनी महंगाई बढ़ जाएगी है। संविधान को आज खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में खतरनाक खेल हो रहा है, अब समय आ गया है कि जनता को आगे आना होगा।

जंतर-मंतर पर धारा-144 लागू

वहीं दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके में धारा-144 लागू कर दी है। लॉ एंड आॅर्डर को देखते हुए यह फैसला किया गया है। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार हमें महंगाई के खिलाफ विरोध करने से रोकना चाहती है, इसलिए लगातार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें : Haryana RDX Recovery : अंबाला-शाहाबाद हाईवे से मिला विस्फोटक, 15 अगस्त से पहले किया जाना था बड़ा धमाका

यह भी पढ़ें : India Corona Update : देश में आज फिर कोरोना के मामले 20 हजार के पार

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox