होम / Commonwealth Games 2022: हरियाणा की पहलवान साक्षी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार जीता गोल्ड, छोड़ना चाहते थी कुश्ती कोच और परिवार ने किया मोटिवेट

Commonwealth Games 2022: हरियाणा की पहलवान साक्षी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार जीता गोल्ड, छोड़ना चाहते थी कुश्ती कोच और परिवार ने किया मोटिवेट

• LAST UPDATED : August 6, 2022

इंडिया न्यूज़, Commonwealth Games 2022: हरियाणा के रोहतक की पहलवान साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। गोल्ड जीतने वाली पहलावन साक्षी ने कभी कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन न होने के कारण कुश्ती छोड़ने की सोच थीं। लेकिन उनके कोच और परिवार ने उनको ऐसा न करने के लिए लगातार प्रेरित किया, जिसका परिणाम शुक्रवार को इंग्लैंड के बर्मिघम में दिखाई दिया है।

Commonwealth Games 2022

पहलवान साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम में अपने करियर का पहला गोल्ड पदक हासिल किया है। बता दें कि साक्षी इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम, एशियन गेम और ओलिंपिक में केवल कांस्य और रजत पदक ही जीत पाई थीं। लेकिन इस बार उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतकर अपना सपना पूरा कर देश का नाम रोशन किया। (Commonwealth Games 2022)

कुश्ती छोड़ने चाहती थी साक्षी

गोल्ड मेडल विजेता साक्षी मलिक ने कहा कि जब वह कैंप में थी तब उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था जिस कारण उन्होंने कुश्ती छोड़ने के बारे में सोच लिया था। ऐसा सोचने पर उसके परिवार और कोच ने उन्हें प्रेरित किया और वह लगातार अभ्यास करती रहीं। जिसका परिणाम आज पूरे देश के सामने है। साक्षी मलिक ने आगे कहा कि उनके पति सत्यव्रत कादियान ने इस सफर में उनका पूरा साथ दिया। वे हमेशा उनको कुश्ती के प्रति प्रेरित करते रहे है।

राष्ट्रीय गान चलते ही भावुक हुई साक्षी

साक्षी ने कहा कि गोल्ड जीतना उनका सपना था जो की इस जीत के बाद अब पूरा हो गया है। उनका यह पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले वे अपनी जीत को लेकर काफी परेशान थी। उनको लग रहा था कि वे जीत पाएंगी भी या नही लेकिन शुक्रवार को गोल्ड मेडल मिलने पर राष्ट्रीय गान बजते ही वह भावुक हो गईं। (Commonwealth Games 2022)

पहले राउंड 4-0 से पिछे थी साक्षी

पहलवान साक्षी ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि वे पहले राउंड में 4-0 से पीछे थीं, लेकिन उन्हें खुद पर विश्वास था कि वे वापसी करेंगी। उन्होंने पहले भी कई मुकाबले अंतिम कुछ मिनट में जीते हैं, और अंतिम तीन में ऐसा ही हुआ उन्हें अंतिम में अटैक किया और मुकाबले में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीत लिया।

Commonwealth Games 2022

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: बजरंग पूनिया के स्वर्ण पदक जितने पर पिता बोले- बेटा आगे भी देश का नाम करेगा रोशन

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: सुधीर ने राष्ट्रमंडल गेम्स में रचा इतिहास, पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox