होम / Commonwealth Games 2022: भारत को हॉकी में मिले सिल्वर मेडल को लेकर खुशी का माहौल

Commonwealth Games 2022: भारत को हॉकी में मिले सिल्वर मेडल को लेकर खुशी का माहौल

• LAST UPDATED : August 9, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana News (Commonwealth Games 2022) : राष्ट्रमण्डल खेल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। भारत टीम में कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार भोई शामिल थे। इस मुकाबले में भारत ने सिल्वर मेडल हासिल किया है जो कि भारत के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है।

भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा सुरेंद्र के घर खुशी का माहौल है। परिवार को थोड़ा दुख जरूर है कि गोल्ड जीत पाने में कामयाबी नहीं मिली, लेकिन सिल्वर पदक लेकर आना भी एक बड़ी उपलब्धि है। घर पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई जा रही है और परिवार का कहना है कि जब सुरेंद्र भारत आएंगे तो उनका स्वागत पूरे हर्षोल्लास से किया जाएगा।

Commonwealth Games 2022

सुरेंद्र की पत्नी गरिमा का कहना है कि टीम का यहां तक पहुंचना एक अच्छी उपलब्धि है। थोड़ा बुरा लग रहा है कि हम गोल्ड नहीं जीत पाए, लेकिन पूरी टीम ने मेहनत की और सिल्वर जीतने में हम कामयाब हुए। सुरेंद्र की पत्नी कहती है कि जब सुरेंद्र घर से गए थे तब उन्होंने वादा किया था कि वह मेडल लेकर ही वापस लौटेंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। यह मेडल पूरे भारत का मेडल है।

Commonwealth Games 2022

सुरेंद्र की माता नीलम देवी खुश है कि उनका बेटा इस टीम का हिस्सा है। वह कहती हैं कि जब सुरेंद्र ने हॉकी खेलना शुरू किया था तब लोग बोलते थे कि इन्हें खिलाकर क्या करोगे, लेकिन आज सुरेंद्र की उपलब्धि ने पूरे परिवार का नाम ही नही देश का नाम रोशन किया है। पूरी टीम ने दिल से मैच को खेला लेकिन शायद आज उनका दिल नहीं था।

Commonwealth Games 2022

सुरेंद्र के पिता मलखान सिंह सुरेंद्र के बचपन का जिक्र करते हुए कहते हैं जब सुरेंद्र ने हॉकी खेलना शुरू किया था तब हमने सुरेंद्र को हॉकी स्टिक दिलाने से भी मना कर दिया, मेरे एक मित्र ने सुरेंद्र को हॉकी स्टिक दिलाई थी। आज उन्हें बेटे पर गर्व है कि ओलंपिक में ब्रोंज मेडल तो कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल लाने वाली टीम का हिस्सा है।

वह कहते हैं कि हमारा परिवार एक साधारण परिवार है। मैं भी एक छोटा सा किसान था। लेकिन आज सुरेंद्र के कारण हमारे पास सभी सुख सुविधाएं हैं। बेटे पर गर्व करते हुए सुरेंद्र के पिता सभी को ऐसा बेटा मिलने की प्रार्थना करते हैं। पीता ने कहा कि जब सुरेंद्र घर वापस आएंगे तब पूरे जोर-शोर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है।

Commonwealth Games 2022

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े लट्ठ

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga Campaign : हरियाणा में 60 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox