होम / Nitish Kumar’s Taunt on Modi : 2024 में हम रहें या न रहें लेकिन 2014 वाले नहीं रहेंगे : नीतिश कुमार

Nitish Kumar’s Taunt on Modi : 2024 में हम रहें या न रहें लेकिन 2014 वाले नहीं रहेंगे : नीतिश कुमार

• LAST UPDATED : August 10, 2022

इंडिया न्यूज, Bihar News (Nitish Kumar’s Taunt on Modi) : बिहार के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें नवनियुक्त सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि 2024 में हम रहें या न रहें लेकिन 2014 वाले नही रहेंगे।

प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर नीतीश कुमार ने कहा, मेरी कोई दावेदारी नहीं है। हमने जो भी निर्णय लिया है, अपने पार्टियों के साथियों के साथ लिया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि हम निश्चित तौर पर विपक्ष को मजबूत करेंगे।

जेपी नड्डा को भी लिया आड़े हाथों

मीडिया के साथ बातचीत करते हुए जहां सीएम नीतीश कुमार ने मोदी को घेरा वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी इशारों ही ईशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बन गई है जिसको लेकर शपथ भी हो गई। जल्द ही अन्य मंत्रियों के बारे में फैसला लेकर शपथ कराई जाएगी।

बिहार की जनता बहुत खुश : राबड़ी

वहीं इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता के लिए आज का दिन अच्छा है। हम सभी को धन्यवाद देते हैं। सबसे बड़ी बात बिहार की जनता खुश है, उनकी खुशी ही सबकी खुशी है। इसके अलावा राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी कहा कि हम युवाओं के लिए काम करने के लिए सरकार में आए हैं।

यह भी पढ़ें : Nitish Kumar-Tejashwi Yadav Oath Ceremony : 8वीं बार बिहार के सीएम के तौर पर नीतीश कुमार ने ली शपथ 

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox