होम / Independence Day Outfit Ideas: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन आउटफिट्स को कैरी कर दिखें सबसे अलग

Independence Day Outfit Ideas: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन आउटफिट्स को कैरी कर दिखें सबसे अलग

• LAST UPDATED : August 12, 2022

इंडिया न्यूज, Independence Day Outfit Ideas : हर साल15 अगस्‍त यानी स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश तिरंगे के रंग में डूबा नजर आता है। स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह से तिरंगे के तीन रंगों को अपने आउटफिट में शामिल करते है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर कंपनियां तिरंगे से इंस्पायर्ड आउटफिट्स और अन्य चीजें मार्केट में उतारती हैं।

इस बार भी अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते है, लेकिन कंफ्यूज हैं कि क्या पहनें और क्या नहीं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट फैशनेबल आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

मॉडर्न तिरंगा साड़ी

75वें स्वतंत्रता दिवस पर Tricolor साड़ी पहनकर दिखाएं आपना देशप्रेम -  tricolor-saree-ideas-for-75th-independence-day - Nari Punjab Kesari

अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो फिर इस बार खादी की ट्राईकलर साड़ियां भी मार्केट में आ गई हैं। इन साड़ियों के साथ तिरंगे वाले जूलरी भी मार्केट में मौजूद हैं। आप चाहे तो अपनी पसंद की तिरंगे वाली साड़ी ऑर्डर कर सकती हैं। यह साड़ी दिखने में तो खूबसूरत है ही, आप पर भी खूब फबेगी और कूल लुक देगी।

सफेद है सदाबहार

independence day outfit ideas, Independence Day: पहनें ये ट्रेंडी आउटफिट्स  और दिखें सबसे अलग - independence day outfit ideas for both women and men -  Navbharat Times

इस दिन लड़के सफेद कुर्ते को स्‍टाइल कर सकते हैं। आप इसे अपने डेनिम जींस के साथ भी कैरी कर सकते हैं और ट्रेडिशनल पजामे के साथ भी। लड़कियां भी इस दिन सफेद साड़ी या सलवार कुर्ता स्‍टाइल कर सकती हैं।

ट्राई कलर आउटफिट

Dress up in Tri-Colours on 15th August Independence Day

आप अपने आउटफिट को ट्राई कलर इंस्‍पायर्ड बना सकते हैं। लड़के इस दिन ऑरेंज या ग्रीन कुर्ता पहन सकते हैं और इसके साथ सफेद पैंट या पजामा पहन सकते हैं। जबकि लड़कियां अपनी साड़ी के साथ एक्‍सपेरिमेंट कर सकती हैं। सफेद सलवार कमीज के साथ तिरंगा दुपट्टा भी आप ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Health Benefits of Amla: आंवला खाने से सेहत को मिलते है ये विभिन्न लाभ, जानिए

तिरंगा कुर्तियां

Tricolour Dupatta for Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए ये तिरंगा  दुपट्टा जरूर करें ट्राइ, ऑफिस और स्कूल में बना देंगे आपको खास

इस बार आप केसरिया, हरा और सफेद रंग का कुर्ता पहन सकती हैं। तिरंगे के रंग से इंस्पायर्ड ये कुर्ते कॉटन से लेकर ब्लेंडेड फैब्रिक में उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इन्हें पहनकर आप न सिर्फ स्टाइलिश लगेंगी बल्कि ये आपको गर्मी में भी ठंडक का अहसास दिलाएंगे। इन कुर्तों के साथ आप ट्राई कलर ईयररिंग्स, चूड़ियां और अन्य अक्सेसरीज़ पहन सकती हैं।

स्‍लोगन वाले टी शर्ट

75th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर पहनेंगे ये ड्रेसेज तो आजादी के  रंग में डूबे नजर आएंगे | TV9 Bharatvarsh

आप इस दिन के लिए आजादी के स्लोगन वाले टी शर्ट खरीद सकते हैं और उसे जींस के साथ पेयर कर सकते हैं। आप चाहे तो अपनी सफेद, ब्‍लैक या नेवी ब्‍लू टीशर्ट पर खुद स्‍लोगन लिखकर पहन सकते हैं।

ट्रेडिशनल नेहरू जैकेज

IndependenceDay2018: युवाओं पर चढ़ता तिरंगे के साथ फैशन का रंग, देखें  Photos - special-dresses-for-youth-on-this-independence-day-2018

इंडियन लुक पाने के लिए आप अपने जींस टी शर्ट या कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ आप फ्लैग बैच भी लगा सकते हैं।

खादी पहनें

Independence Day 2021 PM Modi Safa look from 2014 at Red Fort | Independence  Day 2021: पीएम मोदी ने इस बार पहना केसरिया साफा, देखिए 2014 से अब तक का लुक  | Patrika News

आप मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे स्‍लोगन को प्रमोट करने के लिए खादी के कपड़ों को पहन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Benefits of Ashwagandha: अश्वगंधा का सेवन इन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रखें दूर, जानिए

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox