होम / OP Dhankar Karnal Visit : बोले-देश का तिरंगा पार्टियों का झंडा नहीं, इसे निशुल्क बांटा जाए

OP Dhankar Karnal Visit : बोले-देश का तिरंगा पार्टियों का झंडा नहीं, इसे निशुल्क बांटा जाए

• LAST UPDATED : August 12, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana News (OP Dhankar Karnal Visit): करनाल के कल्पना चावला सभागार में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ (OP Dhankar) तथा प्रदेश स्तरीय भाजपा प्रकोष्ठों के संयोजक एवं विभागों के प्रमुखों, इसके साथ जिले के विभाग प्रमुख एवं प्रकोष्ठों के संयोजक बैठक में शिरकत करने पहुंचे।

इस अवसर पर करनाल भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा तथा करनाल नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत किया। वहीं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि तिरंगे झंडे पर देश के सभी लोगों का समान अधिकार है। यह पार्टियों का झंडा नहीं है कि इसे मुफ्त बांटा जाए। इसके लिए सरकार तथा पार्टी ने इच्छा अनुसार तिरंगे की कीमत अदा कर उसे प्राप्त करने का प्रावधान किया है।

OP Dhankar Karnal Visit

OP Dhankar Karnal Visit

OP Dhankar Karnal Visit भाजपा कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

मंच पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रदेश भाजपा इकाई द्वारा प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है।

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल (Kalpana Chawla Medical Hospital) के सभागार में संपन्न हुई भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद करनाल की सड़कों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अधक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आने वाले 3 दिनों में सभी प्रकोष्ठ से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अमृत महोत्सव की अलख जगाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें : Migrant Labourer Shot Dead : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने मजदूर को मार डाला

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox