होम / Har Ghar Tiranga Campaign Begins Today : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga Campaign Begins Today : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

• LAST UPDATED : August 13, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Har Ghar Tiranga Campaign Begins Today) : देश के प्रधानमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान किया हुआ है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से यह शुरू हो गया है।

अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga Campaign Begins Today

Har Ghar Tiranga Campaign Begins Today

75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर केंद्र की मुहिम के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने आज से अपने आवास पर तिरंगा फहराया। अब एक नागरिक, एक निजी संगठन या एक शैक्षणिक संस्थान सभी दिनों और अवसरों पर तिरंगा फहरा सकता है। इतना ही नहीं अब ध्वज प्रदर्शन के समय पर कोई प्रतिबंध नहीं है। भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन के बाद अब तिरंगे को खुले में और अलग-अलग घरों या इमारतों में दिन-रात प्रदर्शित किया जा सके।

अभियान के तहत घर पर तिरंगा फहरा रहे तो ये बातें जरूर जानिए
ज्ञात रहे कि सरकार की ओर से सभी नागरिकों से अपील की है गई है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। लेकिन इस दौरान तिरंगे के सम्मान से जुड़े कुछ खास नियमों का पालन करना होगा। ये नियम संशोधित झंडा संहिता में हैं। आइए जानते हैं कि घरों पर झंडा फहराने के क्या हैं नियम।

Har Ghar Tiranga Campaign Begins Today दिन-रात फहराया जा सकता है तिरंगा

जहां पहले तिरंगे को सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी वहीं अब इसे दिन-रात फहराया जा सकता है। झंडा संहिता के एक अन्य प्रावधान में बदलाव करते हुए यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काता, हाथ से बुना हुआ या मशीन से बना होगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले, मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग की अनुमति नहीं थी।

झंडे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात

वहीं यह भी जानकारी रहे कि झंडे का आकार आयताकार में होना चाहिए। जिसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3.2 का होना चाहिए। केसरिया रंग को नीचे की तरफ करके झंडा लगाया या फहराया नहीं जा सकता। वहीं झंडे के किसी भाग को डुबोना, जलाने, नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर अपमान करने पर 3 साल की की जेल या जुमार्ना या दोनों हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga Campaign : हरियाणा में 60 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox