होम / Monkeypox in Delhi : अब 5वें केस की रिपोर्ट पॉजिटिव

Monkeypox in Delhi : अब 5वें केस की रिपोर्ट पॉजिटिव

• LAST UPDATED : August 13, 2022

इंडिय न्यूज, Monkeypox in Delhi : देशभर में कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) के केस भी सामने आ रहे हैं। दिल्ली में जहां कुछ दिन तक 4 केस थे, वहीं आज भी एक केस पॉजिटिव आया है जिस कारण केसों की संख्या अब कुल 5 हो गई है।

बता दें कि आज जिस मरीज की रिपोर्ट आई है वह लोकनायक अस्पताल में भर्ती है और अफ्रीका मूल की महिला है। महिला साउथ दिल्ली में रहती थी। मंकीपॉक्स का लक्षण मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शनिवार को रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।

यहां अभी भी 4 मरीज भर्ती : डॉक्टर

लोकनायक अस्पताल (Loknayak Hospital) के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि लोकनायक अस्पताल में मंकीपॉक्स के कुल पांच मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि चार मरीज अभी भी भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें : India Corona Update Today : भारत में आज केसों में हल्की कमी, इतने आए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox