होम / Independence Day Security Arrangement: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Independence Day Security Arrangement: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

• LAST UPDATED : August 14, 2022

इंडिया न्यूज, Independence Day Security Arrangement: स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों ने देश भर की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के उद्देश्य से लगातार नापाक साजिशें रच रहा है, सुरक्षा बल ये सब देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।

आभासी वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली के तहत रखी जा रही दुश्मनो पर नजर

आभासी वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दुश्मन की हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बल हर तरह के हमले से निपटने के लिए तैयार हैं। आभासी वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली से दुश्मन की हर एक्टिविटी का पता लगाया जा सकता है। इस प्रणाली को संजय नाम दिया गया है। महाभारत से यह नाम लिया गया है।

संजय ने महाभारत का युद्ध रण क्षेत्र में बिना गए देखा था। ठीक इसी प्रकार इस यंत्र से भी युद्ध क्षेत्र में बिना गए दुश्मन की सभी गतिविधियों देखी जा रही है। इस प्रणाली का ड्रोन की गतिविधियां रोकने व घुसपैठ पर नजर रखने के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Weather Update Today: देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज व येलो अलर्ट

शार्पशूटर पाकिस्तान पर मास्क प्रहार करने के लिए पूरी तरह तैयार

जवान अब आंखों पर पट्टी बांधकर आवाज पर सटीक निशाना साधने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। सेना के शार्पशूटर बॉर्डर पार अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान पर मास्क प्रहार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दुश्मन कभी अंधेरे या कभी धुंध या कभी सरकंडे की आड़ में घुसपैठ करके नापाक हमलों को अंजाम देता है। उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है।

देश के जवान बॉर्डर पर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार

वर्तमान में देश की सेना के पास इजराइल द्वारा तैयार की गयी नेगेव एलएमजी, अमेरिका की सिग फायर व फिनलैंड में बनी साको स्नाइपर जैसी राइफलें हैं। इन हथियारों से देश के जवान बॉर्डर पर चुनौतियों का सामना करने के लिए स्टीक लक्ष्य का विरोध करने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। जवानों की आंखों पर पट्टी बांधकर टारगेट पर निशाना साधने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें : Haryana News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हरियाणा का जवान शहीद

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox