होम / Harry Potter Author Received Threat: हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को मिली धमकी

Harry Potter Author Received Threat: हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को मिली धमकी

• LAST UPDATED : August 14, 2022

इंडिया न्यूज, Harry Potter Author Received Threat: मशहूर लेखक सलमान रुश्दी की समर्थक व चर्चित कहानी हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को इन दिनों जान से मारने की धमकी दी गयी है। राउलिंग ने रुश्दी के समर्थन के एक ट्वीट के बाद ही यह धमकी मिली है। 57 वर्षीय लेखिका राउलिंग ने रुश्दी पर हमले के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इस तरह की घटना से वह घबराई हुई हैं।

उम्मीद है कि रुश्दी जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा चिंता मत करो। अगला नंबर तुम्हारा है।

यह भी पढ़ें : Independence Day Security Arrangement: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राउलिंग ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट किया साँझा

Harry Potter author now threatened by Rushdie's supporter

राउलिंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। यह धमकी के बाद राउलिंग के सपोर्ट में कई लोगों ने ट्वीट किया। स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया। जिस ट्विटर हैंडल से राउलिंग को धमकी दी गयी, उसने रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार की तारीफ की।

लिखा कि वह शिया योद्धा व क्रांतिकारी है। यह धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को आड़े हाथों लेकर ट्विटर को टैग करते हुए लिखा, ये आपकी गाइडलाइंस हैं, ना?

यह भी पढ़ें : Weather Update Today: देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज व येलो अलर्ट

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox