होम / Most Haunted Places in India : भारत की 15 सबसे डरावनी और भूतिया जगहें, जहाँ दिन में भी जाने से डरते है लोग

Most Haunted Places in India : भारत की 15 सबसे डरावनी और भूतिया जगहें, जहाँ दिन में भी जाने से डरते है लोग

• LAST UPDATED : August 17, 2022

इंडिया न्यूज़, Most Haunted Places in India: भारत विभिन्न संस्कृति और सभ्यता वाला देश है। लेकिन भारत में खूबसरत जगह होने के साथ-साथ कुछ ऐसी जगह भी हैं जो मन में डर पैदा कर देती हैं। ऐसा डर जो भुलाए नहीं भूलता, ऐसा डर जो हमेशा के लिए जहन में रह जाता है। इन जगहों को भूतिया जगहें या हॉन्टेड प्लेस के नाम से जाना जाता है।

आज के समय में लोग भले ही भूत-प्रेत की कहानियों पर यकीन नहीं करते लेकिन दुनिया में ऐसी कई पैरानॉर्मल ऐक्टिविटीज होती हैं जिनसे इनकार नहीं किया जा सकता। इन जगहों पर रात के समय जाना भी वर्जित रहता है। आज हम बात करने वाले है अपने देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहाँ जाकर आपको भूतों की कहानी भी सच लगने लगेगी। आइये जानते है भारत के कुछ ऐसी भूतियाँ जगहों के बारे में जहाँ जाने से लोग डरते है –

1. भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान में स्थित भानगढ़ का किला भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। राजस्थान के अलवर जिले में स्थित इस किले का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था। यहां कई तरह की भुतहा गतिविधियां होने की बात सामने आने के बाद सरकार ने सूरज डूबने के बाद किले में लोगों को एंट्री पर रोक लगा रखी है। इस किले में आने वाले लोगों ने कई बार यहां कुछ अजीबोगरीब चीजें होने की बात कही है।

2. गोलकुंडा किला, हैदराबाद

गोलकोण्डा - विकिपीडिया

गोलकुंडा 15वी शताब्दी में बना एक किला है जिसका निर्माण हैदराबाद के क़ुतुब शाही राजवंश ने करवाया था। इस किले को यहाँ की हीरे एवं सोने की खदाने होने के कारण हर कोई हथियाना चाहता था। कई राजाओं जैसे औरंगजेब ने यहाँ पर कई बार आक्रमण किये जिस कारण किला ध्वस्त हो गया।

दिन के समय में आज भी पर्यटक इस किले को देखने एवं जहाँ कोहिनूर हीरा मिला था उस खदान को देखने आते है। लेकिन रात में यहाँ न कोई आना चाहता हैं और ना कोई आता है। कहते है कि रानी तारामती तथा उनके पति को स्थानीय लोगो ने मारकर किले में दफना दिया था। तभी से रात में रानी के चलने की आवाजे तथा नाचते हुए रानी को लोगो द्वारा देखा गया है।

3. शनिवारवाड़ा किला, पुणे

Shaniwar Wada is A Haunted Place in Pune, Bajirao Build It | पेशवा के इस वाड़े में आज भी दफन है लाशें, रात होते ही भटकने लगती है आत्माएं | Patrika News

पुणे का शनिवारवाड़ा किला जाने-माने बाजीराव पेशवा से जुड़ा है। यह काफी पॉप्युलर जगह है और लोग बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंचते हैं।हालांकि इसे कुछ लोग हॉन्टेड भी मानते हैं और यहां सूरज डूबने के बाद न जाने की सलाह दी जाती है।

4. जमाली-कमली मस्जिद, दिल्ली

delhi jamali kamali mosque, दिल्ली का जमाली कमाली मस्जिद के बारे में कितना जानते हैं आप? आखिर क्यों मानते हैं लोग इस जगह को इतना भूतिया - delhi jamali kamali mosque and

दिल्ली में कुतुब मीनार के पास मौजूद जमाली-कमली मस्जिद अपनी भूतिया कहानियों की वजह से काफी चर्चा में रहता है। लोगों का कहना है कि जमाली- कमली में जिन्न रहते हैं। यहां होने वाली घटनाओं के कारण लोग इस जगह पर जाने से बहुत डरते हैं।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Gondia Train Accident : ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर, कई यात्री घायल

5. रामोजी फिल्मसिटी, हैदराबाद

रामोजी फिल्म सिटी - विकिपीडिया

रामोजी फिल्मसिटी के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन अब तक लोगों को यहां पर होने वाली शूटिंग्स के बारे में ही पता था। क्या आप जानते हैं कि रामोजी फिल्मसिटी भी भूतिया है? माना जाता है कि रामोजी फिल्मसिटी के कई होटलों में भूत रहते हैं। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि फिल्मसिटी निजाम सुल्तान की धरती पर बना है, जहां कई प्रकार की सजा देने वाली गतिविधियां हुई थीं। यहां कई बार लोगों को विचित्र छाया, उंगलियों के निशान और दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने की आवाजें आती हैं।

6. भूली भटियारी का महल, नई दिल्ली

जानें, क्या है राजधानी के 'भूली भटियारी महल' की अजीबोगरीब घटनाओं का राज ! - haunted place in capital delhi no one wants to go bhuli bhatiyari mehal

यह महल हिंदुस्तान की ही नही बल्कि दुनिया की सबसे भूतियाँ जगह में से एक है। दिल्ली के करोल बाग में स्थित इस किले को इतना भयावह समझा जाता है कि कई बार रात्रि में पुलिस को यहाँ पहरा देते देखा गया ताकि कोई भी इन्सान रात को इस किले के अन्दर ना जा सके।

इस महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने शिकार खेलकर विश्राम करने के लिए कराया था लेकिन बाद में रानी को यह जगह पसंद आने के कारण वह यहाँ रहने लग गयी थी।कहा जाता है कि रानी ने राजा से नाराज होकर यहाँ पर आत्महत्या कर ली थी तभी से रानी की आत्मा को यहाँ भटकते हुए देखा जाता है एवं रोने की आवाज सुनी गयी है।

इस किले का नाम भूली भट‍ियार‍िन पड़ने के पीछे एक कहानी है यहाँ के स्थानीय लोग कहते है कि एक राजस्थानी महिला अपने घर का रास्ता भूल गयी थी तो वह यहाँ आकर रुक गयी तथा हमेशा के लिए यही रुक गयी जिस कारण इस किले को भूली भट‍ियार‍िन का किला कहा जाने लगा।

यह भी पढ़ें: Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में किया दो रुपए इजाफा, जानिए कारण

7. मुकेश मिल्स, मुंबई

know about haunted mukesh mill in mumbai- मुंबई के मुकेश मिल में जाने से क्यों डरते हैं लोग? – News18 हिंदी

मुंबई के कोलाबा में समुद्र के पास मौजूद मुकेश मिल्स काफी फेमस स्थान हैं। फिल्मों की शूटिंग से लेकर भूतों की कहानियों तक के लिए मुकेश मिल्स चर्चा में हैं। 11 एकड़ में फैला यह परिसर देश की 10 हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में भी शामिल है। यहां की कहानी शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिलती है।

8. जीपी ब्लॉक, मेरठ

GP Block in Merrut | Haunted Places In Meerut | How to Reach GP Block Meerut | Adotrip

मेरठ स्थित जीपी ब्लॉक को भी मोस्ट हॉन्टेड प्लेस माना जाता है। कहा जाता है कि यहां पर एक औरत लाल साड़ी पहने लोगों को नजर आती है। ये औरत यहां जीपी ब्लॉक के एक घर से निकलती है। इसके अलावा लोगों ने यहां पर चार पुरुषों को मोमबत्ती की रोशनी में बैठे हुए भी देखा है। इस जगह पर लोग दिन में भी आने से डरते हैं।

9. दिल्ली कैंट

Delhi Cantt Constituency: New candidates but same old problems | Elections News – India TV

यदि आप दिल्ली में या आस-पास रहते है तो आपने दिल्ली कैंट के कुछ दिलचस्प एवं अजीब किस्से जरूर सुने होंगे। दिल्ली कैंट के कुछ किस्से तो रूह को कपाने वाली डरावनी स्थिति पैदा करे देते है। देश की राजधानी का यह हिस्सा हमेशा से ही अलग तरह के बर्तावो के लिए जाना जाता है।

दिल्ली कैंट क्षेत्र में कई बार एक सफ़ेद कपड़े पहने लड़की को देखा गया है। यह लड़की लोगों से लिफ्ट मांगती है तथा फिर गायब हो जाती है। कई मोटर साइकिल चलाने वाले लोगो ने इस घटना का खुद भयावह अनुभव किया है। वैसे कभी भी यह खबर नही मिली कि उसे सफ़ेद कपड़े पहने औरत ने किसी को नुकसान पहुचायाँ हो।

10. डॉव हिल कर्सियांग, दार्जिलिंग

दार्जिलिंग का डॉव हिल कुर्सियांग इलाका अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा यह भुतहा अनुभवों के लिए भी जाना जाता है। लकड़ी काटने वाले लोगों का कहना है कि जंगल में उन्होंने बिना सिर वाले एक लड़के को देखा है।

11. अग्रसेन की बावली, दिल्ली

अग्रसेन की बावली - एक ऐतिहासिक धरोहर (Agrasen ki Baoli, New Delhi)

दिल्ली स्थित अग्रसेन की बावली देखने और घूमने के लिए बेहद खूबसूरत है। कहा जाता है कि इस बावली में जब काला पानी भर जाता है तो यह लोगों को अपने करीब बुलाता है और इसमें कूदने के लिए सम्मोहित करता है। यहां तक कि आज भी यहां लोग सूर्यास्त के बाद नहीं आते हैं।

12. थ्री किंग चर्च, गोवा

Goa Haunted Church India - कहते हैं भारत के इस चर्च में तीन भूतों का बसेरा है - Amar Ujala Hindi News Live

आप सोच रहे होंगे कि एक चर्च कैसे भूतियाँ हो सकता है। हमने तो फिल्मों में देखा है कि भूत चर्च को, क्रॉस को यहाँ चर्च के पुजारी को देखकर भाग खड़े होते है। दरअसल इसके पीछे एक बहुत ही खूनी एवं डराने वाले कहानी है। कहा जाता कि इस क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के लिए तीन राजाओं में भयंकर प्रतिस्पर्धा लगी हुई थी।

एक राजा ने दो राजाओं को हराकर इस चर्च में उन दोनों की हत्या कर दी। बाद में खुद ने भी अपनी प्रजा के डर से विष खाकर इसी चर्च में आत्महत्या कर ली। तभी से इस चर्च के अन्दर एवं बाहर अजीब घटनाएँ होती देखी जाती है। यहाँ के स्थानीय लोगो ने कई बार चर्च के अंदर व आसपास विचित्र आवाजे, किसी की अमंगल उपस्थिति को महसूस किया है।

यह भी पढ़ें: Health Benefits of Desi Ghee: देशी घी के स्वास्थ्य लाभ, जानिए

13. डॉव हिल, कुर्सियांग, पश्चिम बंगाल

Horror story of Dow Hill, Kurseong, West Bengal in hindi

यदि आपने कभी पश्चिम बंगाल घूमने का प्लान बनाया हो तो आपके यारों या रिश्तेदारों ने आपको डॉव हिल, कुर्सियांग के डॉव हिल जाने को अवश्य कहा होगा। सुन्दर घनी पहाड़ियों के मध्य में बसा कुर्सियांग है ही इतना खूबसूरत कि हर कोई इसे देखने आना चाहता है।

लेकिन अपने मनमोहक द्रश्यों के आलावा भी यहाँ कुछ है जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। दार्जिलिंग से सिर्फ 30 किमी दूरी पर स्थित डॉव हिल अपने रहस्मयी अनुभवों के लिए जाना जाता है। इस हिल स्टेशन के एक बॉय हॉस्टल एवं एक गर्ल्स स्कूल को कई भूतो का निवास स्थान माना जाता है।

स्कूल तथा हॉस्टल के पास घने जंगलों में कई बार लोगों को मृत पाया गया है। डॉव हिल के बहुत से स्थानीय निवासियों एवं यहाँ आने वाले पर्यटकों ने बिना सिर के लड़के को देखा है। स्थानीय लोगो का कहना है बिना सिर वाला लड़का दिखाई देता है एवं अचानक से घने वन में गायब हो जाता है।

14. लांबी देहर खदान, मसूरी

Lambi Dehar Mines In Mussoorie - Travel To The Mine Of Death - Nativeplanet

लांबी देहर खदान उत्तराखंड राज्य की सबसे दहशत भरी एवं डरावनी जगह में से एक है। 1996 से बंद पड़ी इस खदान के आस-पास भी अब कोई जाने की हिम्मत नहीं करता। कहा जाता है कि खदान में खुदाई करते वक्त सैकड़ो मजदूरों की यहाँ मौत हो गयी थी तभी से इस खदान पर एक मनहूसियत सी छाने लगी।

खदान के पास कभी बड़ी तादाद में लोग रहते थे लेकिन अब मुश्किल से 5060 लोग दिखाई देते है। स्थानीय लोगों की माने तो खदान में प्रेतात्माए रहती हिया, यहाँ से चीखने-चिल्लाने की आवाज आना तो एक आम सी बात है। लोगो का मानना है यदि कोई इन्सान रात में खदान के सामने से निकल जाता है तो उसकी कुछ ही समय के अंदर दुर्घटना या किस अन्य बजह से मौत हो जाती है।

अब यह खदान एक जंगल में तब्दील हो चुकी है यहाँ की मिट्टी पर बड़े-बड़े घने पेड़ उग चुके है। रात के समय में इन पेड़ो की तलहटी से विचित्र आवाजें सुनी गयी है इसलिए कोई भी इंसान रात्रि में इन खदानों की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करता।

15. राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता

राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता: भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय 125 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है | Housing News

कोलकाता का राष्ट्रीय पुस्तकालय अपनी किताबों से ज्यादा भूतिया कहानियों को लेकर चर्चा में रहता है। यहां काम करने वाले गार्ड बताते हैं कि रात के समय इस पुस्तकालय में कई रहस्यमयी घटनाएं होती हैं। कहा जाता है कि जिन मजूदरों की मौत यहां पुस्तकालय में हुई थी, उनके भूत इसी पुस्तकालय में रहते हैं।

काफी समय पहले, एक छात्र इस पुस्तकालय में गया और फिर वहां से कभी वापस नहीं आया। कई लोग कहते हैं कि सुबह जब लाइब्रेरी खोलते है तो हर दिन काफी पेपर और सामान बिखरा हुआ पड़ा रहता है।

यह भी पढ़ें: Gondia Train Accident : ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर, कई यात्री घायल

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox