होम / Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में आज इतनी तेजी

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में आज इतनी तेजी

• LAST UPDATED : August 17, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Gold Silver Price Today) : त्योहारी सीजन के चलते सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 86 रुपए महंगा होकर 52,147 पर पहुंच गया है। वहीं वायदा बाजार में एमसीएक्स पर दोपहर सोना 14 रुपए की बढ़त के साथ 51,840 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

Gold Silver Price Today कैरेट के हिसाब से जानिए कीमत

कैरेट भाव                      (रुपए/10 ग्राम)
18                               39,110
22                               47,767
23                               51,939
24                               52,147

चांदी में भी तेजी

उधर चांदी की बात करें तो ये 100 रुपए महंगी हुई है और 58,005 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि टउ पर दोपहर 1 बजे ये 3 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 57,662 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।

इस माह अब तक इतना महंगा हुआ सोना

इस महीने की शुरुआत में सर्राफा बाजार में सोना 51,405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो धीरे-धीरे कर अब 52,147 रुपए तक पहुंच गया। यानी अगस्त माह में ये 742 रुपए महंगा हुआ है।

ऐसे चेक करें क्वालिटी

वहीं सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करना चाहिए। सोना अगर आप लेने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने के शुद्धता की सरकारी गारंटी देती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

Gold Silver
Gold Silver

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव (Gold Silver On MCX)

सोने-चांदी की कीमतों में रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Maruti-Suzuki Company हरियाणा में 900 एकड़ में लगाएगी प्लांट, पीएम करेंगे शिलान्यास

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox