होम / Kisan Mahapanchayat : दिल्ली जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, सुरक्षा कड़ी

Kisan Mahapanchayat : दिल्ली जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, सुरक्षा कड़ी

• LAST UPDATED : August 22, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Kisan Mahapanchayat Today): एमएसपी सहित कई मांगों के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने संघर्ष तेज कर दिया है। मोर्चें की आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की घोषणा की हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं मिली। फिर भी किसान महापंचायत करने जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Kisan Mahapanchayat को लेकर दिल्ली बॉर्डरों पर बेरिकेड्स लगे

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसानों की महापंचायत की घोषणा को देखते हुए दिल्ली बॉर्डरों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं ताकि किसान दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। कड़ी चेकिंग के बाद ही लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा है। फिलहाल हालात को देखते हुए यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

कई किसान गुरुद्वारों और अन्य स्थलों पर ठहरे

मालूम हुआ है कि कुछ किसान नई दिल्ली पहले ही आ चुके थे जोकि यहां के गुरुद्वारे व धार्मिक स्थलों पर ठहरे हुए हैं। इन किसानों को जंतर-मंतर पर आने की अनुमति होगी। लेकिन तय सीमा से अधिक को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।

जंतर मंतर पर सुरक्षा कड़ी, सीसीटीवी हर पल को कर रहा कैद

वहीं यह भी बता दें कि जंतर-मंतर पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठनों के महापंचायत के निर्णय को देखते पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस किसानों को बॉर्डर पर रोकने की कोशिश कर रही है, इसके लिए बाहरी जिला पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं सीसीटीवी यहां हर पल को कैद कर रहा है।
माना जा रहा है कि किसान दिल्ली में आने के लिए टीकरी और सिघु बॉर्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई मार्ग किए जा सकते हैं परिवर्तित

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बॉर्डर पर यातायात सामान्य रहेगा, लेकिन पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए बॉर्डर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे रोका जा सकता है। बता दें कि बॉर्डर से गुजर रहे वाहनों का मार्ग भी परिवर्तित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : India Corona Cases Todays Update : देश में आज 9531 नए मामले

यह भी पढ़ें : Haryana: भिवानी को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox