होम / We Women Want Shakti Awards 2022 : आईटीवी नेटवर्क कर रहा सराहनीय कार्य : अनुराग ठाकुर

We Women Want Shakti Awards 2022 : आईटीवी नेटवर्क कर रहा सराहनीय कार्य : अनुराग ठाकुर

• LAST UPDATED : August 25, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (We Women Want Shakti Awards-2022): आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) की ओर से वी वुमेन वॉन्ट शक्ति अवॉर्ड्स 2022 की तरफ से नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान राज्यपाल और मंत्रियों ने शक्ति पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया, जिसमें राष्ट्रमंडल पदक विजेता, पैरालिंपियन, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, अभिनेता, डॉक्टर, डिजाइनर और डिजिटल की शख्सियत शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने विशेष तौर पर शिरकत की।

कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईटीवी नेटवर्क की तरफ से करवाया गया यह कार्यक्रम काफी सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आईटीवी नेटवर्क देश सेवा, समाजसेवा और देशभक्ति से संबंधित कई मुहिम चलाता है। अभी पिछले दिनों ही आईटीवी नेटवर्क की तरफ से श्रीनगर के लाल चौक से नई दिल्ली तक द ग्रेट इंडिया रन तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें: ‘We Women Want’ Shakti Awards’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

829 किलोमीटर की थी तिरंगा यात्रा

अनुराग ठाकुर ने बताया कि 829 किलोमीटर की इस यात्रा में 11 धावकों ने लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में बताया। आईटीवी नेटवर्क की तरफ से कोरोना काल में लोगों को लंगर वितरित किया गया था। वहीं घर-घर जाकर मास्क और सेनिटाइजर भी वितरित किए गए थे। खेलों को बढ़ावा देने में भी आईटीवी नेटवर्क अहम योगदान निभा रहा है। आईटीवी नेटवर्क की तरफ से प्रो रेसलिंग लीग, प्रो कबड्डी लीग जैसे टूर्नामेंट्स का आयोजन करवाया गया, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को दूसरे देश के खिलाड़ियों के साथ खेलकर नई चीजें सीखने को मिलेंगी।

अनुराग ठाकुर ने आईटीवी नेटवर्क को ऐसे कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सांसद कार्तिक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को द ग्रेट इंडिया रन की मशाल सौंपकर उनका अभिनंदन किया। अनुराग ठाकुर ने सांसद कार्तिक शर्मा को ऐसे ही आयोजन भविष्य में करवाने के लिए प्रेरित किया।

सांसद कार्तिक शर्मा ने सरकार की नीतियों को सराहा

सांसद कार्तिक शर्मा (MP Kartik Sharma) ने द ग्रेट इंडिया रन की मशाल देकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अभिवादन किया। कार्तिक शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं के पक्ष में कई अहम फैसले लिए हैं जिसकी चहुंओर सराहना हो रही है।

कार्तिक शर्मा ने कहा कि देश में ट्रिपल तलाक एक ऐसा रोग बन गया था, जिसका इलाज समय पर न किया जाता तो देश में सांप्रदायिकता बड़े स्तर पर फैल जाती। कार्तिक शर्मा ने कहा कि महिलाओं को बात-बात पर तलाक दे दिया जाता था।
चाय में चीनी कम तो तलाक, खाना बनाने में देरी पर तलाक, देर से घर आने पर तलाक। इस कुरीति को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ट्रिपल तलाक पर रोक लगाने के लिए कानून पारित किया, जिसका कई सांप्रदायिक ताकतों ने विरोध किया, लेकिन देश की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में आवाज उठाई और कानून लागू करने के लिए धन्यवाद किया।

मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा : कार्तिक शर्मा

इसके साथ ही कार्तिक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खूब तरक्की कर रहा है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को पुरूषों के बराबर काम करने का हक दिया। भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इतना कहते हुए कार्तिक शर्मा ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अतिथियों को धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें: Amrita Hospital Faridabad : एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल फरीदाबाद में खुलना गर्व की बात : कार्तिक शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox