होम / Russia’s Rocket Strike On Ukraine’s Independence Day : यूक्रेन में ट्रेन पर रॉकेट हमला, इतने लोगों की मौत

Russia’s Rocket Strike On Ukraine’s Independence Day : यूक्रेन में ट्रेन पर रॉकेट हमला, इतने लोगों की मौत

• LAST UPDATED : August 25, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv News (Russia’s Rocket Strike On Ukraine’s Independence Day): रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) अभी भी थमा नहीं है। 6 माह हो चुके हैं लेकिन युद्ध पर अभी विराम नहीं लगा। एक बार फिर रूस हमलावर हो गया है।

रूस ने यूक्रेन के 31वें स्वतंत्रता दिवस पर चलती ट्रेन पर रॉकेट दाग दिए। यह हमला पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिम में लगभग 145 किमी (90 मील) पश्चिम में चैपलने के छोटे से शहर में किया गया। इस हादसे में ट्रेन की चार बोगियों में आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।

हमले की आशंका के चलते ही नहीं हुआ स्वतंत्रता दिवस का जश्न

बता दें कि 24 अगस्त को यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस है और इसी दिन हमले के 6 माह पूरे हो गए है। वहीं बता दें कि अमेरिका के अलर्ट के बाद यूक्रेन को पहले से ही रूसी हमले का डर था, इसी के चलते कीव में स्वतंत्रता दिवस का जश्न नहीं हुआ।

रूस-यूक्रेन युद्ध में काफी जान-माल का नुकसान हुआ है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस युद्ध में अब तक 9,000 यूक्रेनी सैनिको की मौत हो चुकी है वहीं हालात को देखकर यहां की लगभग आधी आबादी पलायन कर चुकी है।

जैपोरिझिया परमाणु संयंत्र पर कब्जे को लेकर संघर्ष जारी

मालूम रहे कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में युद्ध के दौरान जैपोरिझिया परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया था। अब रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सैनिकों ने घेर लिया है और यूक्रेनी सैनिक संयंत्र पर कब्जे को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

दूसरी तरफ रूसी सैनिकों की तरफ से भी गोलीबारी हो रही है, जिससे संयंत्र को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। इसी खतरे को देखते हुए जी-7 ने रूस से अपील की है कि पावर प्लांट से सैनिकों को वापस बुला ले।

यह भी पढ़ें: Kisan Protest in Kaithal : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के निवास स्थान पर प्रदर्शन, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स, हुई धक्का-मुक्की

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox