होम / JP Nadda Ambala Visit : भाजपा बलाना मंडल पन्ना प्रमुखों की लेंगे बैठक

JP Nadda Ambala Visit : भाजपा बलाना मंडल पन्ना प्रमुखों की लेंगे बैठक

• LAST UPDATED : September 2, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (JP Nadda Ambala Visit) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) शुक्रवार यानि आज अंबाला पहुंच गए हैं। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने अंबाला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि तय शेड्यूल के अनुसार सुबह 9.30 बजे नड्डा का हेलिकॉप्टर पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में उतरा।

बैठक में मुख्यमंत्री सहित ये दिग्गज रहेंगे उपस्थित

जानकारी दे दें कि वे यहां अंबाला में भाजपा बलाना मंडल पन्ना प्रमुखों की बैठक लेंगे। इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अंबाला में नड्डा तीसरी बार पहुंचे हैं। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Agriculture : करनाल के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने की गेहूं की 4 किस्में विकसित

यह भी पढ़ें : INS Vikrant 2022 : देश को समर्पित आईएनएस विक्रांत, नौसेना की ताकत बढ़ेगी : प्रधानमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox