होम / किसान महापंचायत: हजारों महिलाएं, क्या समाप्त हो सकतीं हैं समस्याएं ?

किसान महापंचायत: हजारों महिलाएं, क्या समाप्त हो सकतीं हैं समस्याएं ?

• LAST UPDATED : March 15, 2021

जाखल/योगेश खनेजा

जगह जगह आयोजित हो रहीं महापंचायतों में अब केवल किसान और मजदूर ही नहीं आ रहे बल्कि चूल्हा चौका करने वाली गृहणी महिलाएं भी इस आंदोलन का पंचायतों के जरिए हिस्सा बन रही हैं, आपको बता दूं पिछले 3 महीने और 25 दिन से तीन कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ साथ अब महापंचायतों का भी आयोजन हो रहा है जिसमें कानून के खिलाफ किसानों को जागरुक किया जाता है,उसी कड़ी को जोड़ते हुए जाखल में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की तादाद में किसान, मजदूर और महिलाएं शामिल हुईं।

बता दें पिछले 111 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में  दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसानों का धरना जारी है, इसी के विरोध में जाखल की अनाज मंडी में किसान संघर्ष समिति जाखल की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की तादाद में किसान मजदूर और महिलाएं किसानों के विचार सुनने के लिए जाखल की अनाज मंडी में पहुंचे,  किसान मोर्चा महापंचायत में  जोगिन्द्र उगराहा,रूलदूमानसा,कुलवंत संधु,मंजीत धनेर,बूटा सिंह,वुर्ज गिल,मनदीप सिह,जोगिन्द्र सिंह नैन, मनदीप नथवान सहित कई शीर्ष किसान नेता उपस्थित रहे,नेताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को किसान मजदूर विरोधी बताया है,पत्रकारों से बातचीत करते हुए रुल्दू राम मानसा ने कहा कि हरियाणा और पंजाब आपस में छोटे बड़े भाई हैं, आज की किसान महापंचायत में मौजूद भीड़ ने ये साबित कर दिया है, उन्होंने कहा  किसान दिल्ली की सीमाओं से हटने वाला नहीं है, उन्होंने कहा कि  गेहूं की फसल संभाल लेने के बाद वे अपने इस आंदोलन को तेज करेंगे,साथ ही वे बोले कि  हरियाणा और पंजाब में भाजपा का बुरा हाल है, पंजाब में हुए चुनावों में पंजाब कि जनता ने भाजपा को  दिखा दिया है।

वहीं किसानों का कहना है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को भी गावों में नहीं घुसने दिया जाएगा।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox